Rudraprayag: मूसलाधार बारिश से खलियाण गांव में तबाही, संपर्क मार्ग और पांच पुलिया क्षतिग्रस्त, फैला मलबा
मूसलाधार बारिश के बीच अचानक गदेरे में तेज बहाव आने से पंचायत भवन परिसर, शौचालय, संपर्क मार्ग और खेती की भूमि को नुकसान पहुंचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी बांगर क्षेत्र के खलियाण गांव में खूड़गढ़ गदेरे में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। घटना में गांव का संपर्क मार्ग, पांच पैदल पुलियां, पंचायत भवन परिसर और करीब 300 नाली कृषि भूमि प्रभावित हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, मलबा और बोल्डर आने से कई स्थानों पर आवाजाही बाधित हो गई है।
ग्राम प्रधान रजनी देवी ने बताया कि लगातार मूसलाधार बारिश के बीच अचानक गदेरे में तेज बहाव आने से पंचायत भवन परिसर, शौचालय, संपर्क मार्ग और खेती की भूमि को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को दी गई।
Chamoli Accident: देवाल में हादसा; खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल, रेस्क्यू में जुटे ग्रामीण
ग्रामीण रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि घटना के 12 घंटे बाद तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी है। वहीं ग्रामीण रामचंद्र भट्ट ने बताया कि उनके मकान और दुकान के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर जमा हो गए हैं, जिससे खतरा बना हुआ है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार ने कहा कि प्रभावितों को राहत दिलाने के लिए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीएमजीएसवाई की जेसीबी मलबा हटाने और जल निकासी बहाल करने के कार्य में जुटी हुई है।