सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Mahant who orchestrated a fraud racket turned out to be a master conman; he used to personally toss bundles containing occult charms into people's homes.

Dehradun News: ठगी का तंत्र बिछाने वाला महंत निकला महाठग, घरों में खुद फेंकता था जादू-टोने की पोटली

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
The Mahant who orchestrated a fraud racket turned out to be a master conman; he used to personally toss bundles containing occult charms into people's homes.
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई में तंत्र-मंत्र और अनिष्ट का भय दिखाकर 65 तोले सोना ठगने वाले तेलपुरा अटकफार्म निवासी राहुल थापा को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर गठित टीमों ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसके कब्जे से करीब 150 ग्राम सोने का बार और पांच लाख रुपये बरामद किए। आरोपी लोगों के घरों के बाहर जादू-टोने की पोटली फेंककर उन्हें डराता था और अनुष्ठान के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। अमर उजाला के एक जून के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की तंत्र-मंत्र में 65 तोले सोना ठगने के खुलासे की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी।

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शहीद किशन थापा मार्ग निवासी ओशीन गुरंग ने 31 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि राहुल थापा ने तंत्र-मंत्र और अनिष्ट का भय दिखाकर उनके घर पर पूजा-अनुष्ठान कराने का झांसा दिया और धोखाधड़ी से 65 तोले सोना गायब कर दिया। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2013 से पंडिताई और भविष्यवाणी का काम करता है। अधिक धन कमाने के लालच में उसने अमीर शिष्यों को निशाना बनाना शुरू किया। वह रात में उनके घरों के बाहर उड़द, नींबू, रोली और अन्य सामग्री से भरी काली पोटली फेंक देता था। अगले दिन फोन कर जादू-टोना और अनिष्ट का भय दिखाता तथा पूजा-पाठ और अनुष्ठान के नाम पर मोटी रकम वसूलता था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ठगे गए आभूषणों को गलाकर बनाए गए करीब 150 ग्राम सोने के बिस्कुटनुमा बार और आभूषण बेचकर प्राप्त पांच लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
---------------
रिश्तेदारी का फायदा उठाकर बनाया शिकार

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राहुल थापा ओशीन गुरंग को पहले से जानता था और दूर का रिश्तेदार भी था। उसे जानकारी थी कि परिवार की इकलौती बेटी होने के कारण उनके पास बड़ी मात्रा में कीमती आभूषण हैं। इसी लालच में उसने पूरी साजिश रचकर महिला को अपना शिकार बनाया।
------------
रात में फेंकी पोटली, सुबह किया फोन

आरोपी ने कबूल किया कि एक मार्च की रात वह स्कूटर से पीड़िता के घर पहुंचा और गेट के अंदर जादू-टोने की सामग्री से भरी काली पोटली फेंक दी। अगले दिन उसने फोन कर सपने में अनिष्ट का आभास होने की बात कही और बाहर पड़ी पोटली दिखाकर परिवार को भयभीत कर दिया। यहीं से ठगी की पूरी पटकथा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed