{"_id":"6a2ac26214ecfebbd70b3d01","slug":"cross-fir-in-ancestral-property-dispute-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132825-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पैतृक संपत्ति विवाद में क्रॉस एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पैतृक संपत्ति विवाद में क्रॉस एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के कटापत्थर गांव में पैतृक संपत्ति के लिए हुए विवाद में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में मटोगी निवासी सुखपाल सिंह तोमर और कटापत्थर निवासी चंदन सिंह के परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों सगे भाई हैं।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नौ जून को कटापत्थर स्थित आम के बगीचे में विवाद के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि सुखपाल, उनके बेटे अनय तोमर, भाई मनजीत पर कटापत्थर निवासी चंदन सिंह और उनकी पत्नी पिंगला देवी ने धारदार हथियारों से हमला किया। पिंगला देवी के वार से सुखपाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें देहरादून के हायर सेंटर भेजा गया है। मनजीत का इलाज कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा है।
चंदन सिंह की पत्नी पिंगला देवी ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखपाल और मनजीत ने उनके पति पर हमला किया और गला दबाने की कोशिश की। चंदन सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें देहरादून के हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जांच जारी है।