{"_id":"6a2ab9aaa7bf00b05208fec9","slug":"uttarakhand-agniveer-soldier-rohit-singh-from-tehri-passes-away-in-jammu-last-rites-to-be-held-tomorrow-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जम्मू में टिहरी के अग्निवीर जवान रोहित सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, कल होगी अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जम्मू में टिहरी के अग्निवीर जवान रोहित सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, कल होगी अंत्येष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
जवान रोहित सिंह का पार्थिव शरीर घनसाली पहुंचा है। देर शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।
अग्निवीर जवान रोहित सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक अंतर्गत मेंडू सिंदवालगांव निवासी अग्निवीर जवान रोहित सिंह (21) पुत्र सुरेन्द्र सिंह का जम्मू में निधन हो गया। जवान की असमय मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम प्रधान कुंवर सिंह ने बताया कि जवान रोहित सिंह का पार्थिव शरीर घनसाली पहुंचा है। देर शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार सुबह पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli Accident: देवाल में हादसा; खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल, रेस्क्यू में जुटे ग्रामीण
रोहित सिंह अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनके पिता सुरेन्द्र सिंह रोजगार के सिलसिले में दुबई में रहते हैं और बेटे के निधन की सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में रोहित के अलावा उनका छोटा भाई मोहित है, जो वर्तमान में कक्षा नौवीं का छात्र है।
जवान के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में उनकी मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। रोहित सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है और लोग युवा अग्निवीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।