सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bharsar University gets new Vice-Chancellor Dr. Bhagwati Prasad Bhatt Appointed

Uttarakhand News: भरसार विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को मिली जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 11 Jun 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

वर्तमान में डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें भरसार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

Uttarakhand Bharsar University gets new Vice-Chancellor Dr. Bhagwati Prasad Bhatt Appointed
डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार (पौड़ी गढ़वाल) के कुलपति पद पर डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।



जारी आदेश के अनुसार, प्रांतीय कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम, 1958 के प्रावधानों के अंतर्गत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल से चयनित डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: चारों धामों में पहली बार पहुंचने वाले भक्तों की संख्या भी सबसे अधिक, अध्ययन में सामने आई जानकारी
विज्ञापन


डॉ. भट्ट का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अगले आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। उनकी नियुक्ति के साथ ही कुलपति पद के कार्यदायित्वों से संबंधित 15 दिसंबर 2025 को जारी अंतरिम व्यवस्था संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षाविदों ने डॉ. भट्ट की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed