{"_id":"6a2ab130a0953060070fc2ca","slug":"admissions-open-for-36-phd-programmes-at-ignou-dehradun-news-c-5-drn1008-992771-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: इग्नू में पीएचडी के 36 कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: इग्नू में पीएचडी के 36 कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से जुलाई 2026 सत्र के लिए 36 पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in या एडमिशन पोर्टल https://ignou-phd.samarth.edu.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विवि की ओर से साइकोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, जियोलॉजी, लाइफ साइंसेज, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, एजुकेशन, डिस्टेंस एजुकेशन, एनवायरनमेंटल साइंस, फाइन आर्ट्स, थिएटर आर्ट्स, म्यूजिक, डांस, सोशल वर्क, मैनेजमेंट, कॉमर्स, न्यूट्रिशनल साइंसेज, चाइल्ड डेवलपमेंट, होम साइंस, वोकेशनल एजुकेशन, डेवलपमेंट स्टडीज, जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज, ट्रांसलेशन स्टडीज, फ्रेंच, अरेबिक व जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों में पीएचडी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी चार श्रेणियों जेआरएफ के साथ यूजीसी-नेट, यूजीसी-नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए योग्य), यूजीसी-नेट (केवल पीएचडी के लिए योग्य) व विवि स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। योग्यता, विषयवार सीटें, आरक्षण नीति, प्रवेश प्रक्रिया व प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।