सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahabal Singh Negi of Chakrata was awarded the Udyan Shiromani Award.

Dehradun News: चकराता के महाबल सिंह नेगी को उद्यान शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Mahabal Singh Negi of Chakrata was awarded the Udyan Shiromani Award.
विज्ञापन
चकराता। तहसील क्षेत्र के समोग गांव निवासी प्रगतिशील बागवान महाबल सिंह नेगी को उद्यान शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें उद्यानिकी और कृषि में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह राज्य स्तरीय सम्मान मिला। यह सम्मान भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड और एफडब्ल्यूए सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रदान किया गया।


कार्यक्रम संस्कृति विभाग सभागार, प्रसार भारती परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जनपदों से आए प्रगतिशील कृषकों, शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबल सिंह नेगी को नवाचारों, किसानों को प्रेरित करने तथा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए चुना गया। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें कृषि एवं उद्यानिकी में और बेहतर कार्य करने को प्रेरित करेगा। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कृषि और उद्यानिकी को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed