Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a2a16b77fd2ed3124075364","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
01:01 PM, 11-Jun-2026
Bihar News: अंदर 11 वकील, बाहर बेचैनी... कोर्ट की लिफ्ट में फंसे लोग; परिसर में मची अफरातफरी
मधेपुरा व्यवहार न्यायालय के नवनिर्मित भवन में बुधवार को लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण 11 अधिवक्ता करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। बताया गया कि छह लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट में 11 लोग सवार हो गए थे, जिसके कारण वह ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल के बीच अटक गई। और पढ़ें12:55 PM, 11-Jun-2026
Bihar News: लालू के जन्मदिन पर 79 किलो के लड्डू से मनाया गया जन्मदिन; तेजस्वी-रागिनी ने किस पर बोला हमला?
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास पर सुबह से ही नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। जन्मदिन समारोह के दौरान रागिनी यादव और तेजस्वी यादव ने जदयू और एनडीए नेताओं पर राजनीतिक हमले भी किए। आइये जानते हैं किसने-क्या कहा? और पढ़ें12:30 PM, 11-Jun-2026
Bihar : 'लिखकर सुरक्षा लौटाया नहीं, अंगरक्षकों को लेकर भी भ्रम फैला रहा लालू परिवार'- जदयू ने दी बड़ी जानकारी
Bihar Politics: बिहार में सुरक्षा पर सियासत जारी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव इन दिनों बिना सुरक्षाकर्मी के ही अपने आवास से बाहर निकल रहे हैं। राजद आरोप लगा रहा है कि एनडीए सरकार लालू परिवार के साथ अन्याय कर रहा है। वहीं सत्ता पक्षा का कहना है कि लालू परिवार ने लिखित में अब तक सुरक्षा वापस नहीं की है। आइये जानते हैं जदयू की ओर से इस बारे में क्या क्या कहा गया? और पढ़ें11:30 AM, 11-Jun-2026
Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' चालू है; दूसरे धर्म की 15 साल की लड़की को फंसा दुष्कर्म, फिर UP से ले आया बिहार
Kerala Story 2 : मूवी 'द केरल स्टोरी 2' में जो कुछ दिखाया गया है, वह रीयल लाइफ में खूब हो रहा है। बिहार में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश से जुड़ा बिहार में मामला सामने आया है। और पढ़ें11:13 AM, 11-Jun-2026
Bihar : पुलिस पर पथराव, जवाब में हवाई फायरिंग; सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद जमुई में भारी हंगामा
बिहार के जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह कोचिंग जा रही छात्रा मुस्कान कुमारी की तेज रफ्तार बालू लदी हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। और पढ़ें10:33 AM, 11-Jun-2026
Bihar Weather : मौसम का अलर्ट आया, फिर भी लापरवाही; वज्रपात से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, खगड़िया में हादसा
खगड़िया जिले के पौड़ा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में बुधवार सुबह वज्रपात की दर्दनाक घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। आशुतोष यादव, उनके 11 वर्षीय पुत्र अंकेश यादव और विद्यानंद यादव खेत में भुट्टा छीलने गए थे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:24 AM, 11-Jun-2026
Love Affair : जवान होने से पहले प्यार और अब जिंदगी कुर्बान; बिहार में नाबालिग की हत्या की जांच में क्या आया?
Bihar News : कम उम्र में आकर्षण होता है, प्यार नहीं। प्यार की परिपक्वता के पहले इस आकर्षण के फेर में जान गंवाने वालों की कमी नहीं। इस बार भी ऐसा ही मामला बिहार के पूर्वी चंपारण से सामने आया है। और पढ़ें10:14 AM, 11-Jun-2026
Bihar : मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मरीज 'अगवा'; सुरक्षाकर्मियों के बीच से बाइक पर किसे ले भागे युवक?
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक युवक बुलेट बाइक लेकर सीधे इमरजेंसी वार्ड के अंदर पहुंच गया और वहां इलाज करा रहे अपने घायल दोस्त को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। और पढ़ें09:58 AM, 11-Jun-2026
Bihar : 14-15 बाइक सवार युवकों ने खनन विभाग के जांच दस्ते पर हमला बोला, जवान घायल; सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त
बांका के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जिला खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। रामपुर बालू घाट पर छापेमारी के दौरान 10 से 15 बाइक सवार तस्करों ने पथराव कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और खनन विभाग के जवान मनीष कुमार को घायल कर दिया। और पढ़ें09:52 AM, 11-Jun-2026