{"_id":"6a2a760a7e57428aa20a73de","slug":"rpf-action-drive-launched-against-auto-rickshaw-drivers-at-cantt-station-varanasi-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ का एक्शन: कैंट स्टेशन पर ऑटो चालकों के खिलाफ चलाया अभियान, 16 के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ का एक्शन: कैंट स्टेशन पर ऑटो चालकों के खिलाफ चलाया अभियान, 16 के खिलाफ कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: कैंट स्टेशन पर ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान ऑटो चालकों को बताया गया कि सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन पार्किंग पर रोक है। आधिकारिक पार्किंग शुल्क केवल पार्किंग क्षेत्र का लिया जाता है।
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में आरपीएफ की ओर से बुधवार को ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जहां पिक एंड ड्रॉप के नियमों की जानकारी दी गई, वहीं रेल नियमों की अवहेलना करने के मामले में 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
कैंट स्टेशन पर पिछले तीन दिन से भीड़ ज्यादा हो रही है। इस वजह से सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म तक लोग आसानी से पहुंच सके और कोई परेशानी न हो, इसके लिए आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस, पीएसी तैनात रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि सहायक सुरक्षा आयुक्त अरविंद कुमार के नेतृत्व में ऑटो चालकों को बताया गया कि सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन पार्किंग पर रोक है। आधिकारिक पार्किंग शुल्क केवल पार्किंग क्षेत्र का लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि टीम की ओर से 15 वाहन चालकों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में कार्रवाई की गई। इसके अलावा नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर यात्रियों के बीच तेज आवाज में 20 रुपये सवारी बैठाने वाले चालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई। 3 अवैध वेंडरों के खिलाफ भी रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान भिक्षा मांगने वाले दो लोगों को बचाकर अपना घर आश्रम भेज दिया।