{"_id":"6a2a319ef2830b00a1005fb7","slug":"varanasi-news-body-of-gnm-student-found-on-staircase-of-a-nursing-college-boys-hostel-suspected-harassment-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 7 माह पहले गर्भपात, बैग में दवाई, युवक के फोन से फोटो-वीडियो; बॉयज हॉस्टल में छात्रा का शव मिलने की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 7 माह पहले गर्भपात, बैग में दवाई, युवक के फोन से फोटो-वीडियो; बॉयज हॉस्टल में छात्रा का शव मिलने की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार
वाराणसी में नर्सिंग कॉलेज के बॉयज हास्टल की सीढ़ियों पर जीएनएम छात्रा का शव मिला है। पुलिस और परिवार ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। साथ पढ़ने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। छात्रा के पिता पुलिस महकमे में तैनात हैं। छात्रा घर से स्वास्थ्य शिविर में जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
छात्रा का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी के सारनाथ में एक नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा की बुधवार की सुबह मौत हो गई। उसका लहूलुहान शव नर्सिंग कॉलेज के बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला है। प्राइवेट पार्ट के आसपास भी खून लगा था। दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। छात्रा के पिता पुलिस महकमे में तैनात हैं।
मूलरूप से बलिया के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में छात्रा के सहपाठी और जौनपुर निवासी युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। छात्रा और युवक एक दूसरे के काफी करीब थे। छात्रा गर्भवती थी। उसका गर्भपात कराया गया था।
रक्तस्त्राव ज्यादा होने की वजह से मौत हो गई। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज परिसर के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।

स्वास्थ्य शिविर में जाने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा
नर्सिंग कॉलेज के बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर जिस छात्रा का शव मिला उसका परिवार सारनाथ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। यहीं रहकर छात्रा निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती थी। गर्मी की छुट्टी की वजह से दो दिन से कॉलेज बंद था फिर भी छात्रा बुधवार की सुबह घर से निकल गई।

छात्रा ने अपनी मां से कहा था कि कॉलेज की तरफ से एक गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है वहीं जाना है। पुलिस के मुताबिक, बेटी ने कहा था कि पहले सहेली के घर जाएगी फिर कॉलेज। दो लोगों के खाने का टिफिन भी साथ लेकर गई थी।
सीढ़ियों पर छात्रा का लहूलुहान हाल में मिली
इसी बीच सुबह 9 बजे कॉलेज प्रबंधन की तरफ से सारनाथ थाने की पुलिस को बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर छात्रा के लहूलुहान हाल में मिलने की सूचना दी गई। पुलिस को बताया गया कि इलेक्ट्रिशियन ने छात्रा को देखा और शोर मचाकर निजी सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी।

सुरक्षाकर्मियों ने छात्रा को नर्सिंग कॉलेज परिसर में संचालित अस्पताल में भर्ती कराया। उसे सीपीआर दिया गया लेकिन जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के बैग की जांच की, तो टिफिन, एप्रन आदि सामान बरामद हुआ लेकिन मोबाइल फोन गायब मिला। छात्रा के परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। वह दूसरे नंबर की थी।
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्रा बॉयज हॉस्टल कैसे पहुंची और किसके लिए खाना लेकर गई थी इसकी जांच की जा रही है। सीसी कैमरों की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन का सीडीआर निकलवा रही है।

सात महीने पहले भी गर्भपात कराया था
जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौत के बाद जौनपुर निवासी जिस युवक को हिरासत में लिया गया है वह पिछले डेढ़ साल से छात्रा के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक दोनों एक दूसरे के करीब थे। करीब सात महीने पहले भी छात्रा का गर्भपात कराया गया था। छात्रा का ब्लड प्रेशर अक्सर लो हो जाता था।

वह कॉलेज परिसर में कई बार बेहोश होकर गिर चुकी थी। सीसी कैमरे की जांच से पता चला कि दो दिन से कॉलेज बंद था फिर भी छात्रा बुधवार की सुबह बॉयज हॉस्टल गई। युवक भी घर नहीं गया था। वह हॉस्टल में रुका था। छात्रा के मिलने के घंटे भर तक अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी छिपाए रखी।
सवालों के घेरे में सुरक्षा बैग में मिलीं दवाइयां
कॉलेज परिसर में निजी सुरक्षा कर्मी हैं। इसके बावजूद छात्रा बॉयज हॉस्टल तक पहुंच गई। हॉस्टल वार्डेन या फिर किसी दूसरे कर्मचारी ने भी ध्यान नहीं दिया। बॉयज हास्टल की सीढ़ियों पर लहूलुहान हाल में मिली छात्रा के बैग की जांच भी पुलिस ने की है। पुलिस के मुताबिक छात्रा के बैग से दर्द निवारक दवाइयां मिली हैं।

फोन से मिले फोटो-वीडियो
पुलिस हिरासत में लिए गए युवक के मोबाइल फोन से साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के मुताबिक छात्रा के साथ कई फोटो, वीडियो हैं। एक दूसरे से चैटिंग की गई है। पुलिस अब छात्र-छात्राओं से पूछताछ करके और साक्ष्य जुटाएगी।

छात्रा की मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। मोबाइल सीडीआर खंगालने के साथ ही सीसी कैमरे के फुटेज भी खंगाले गए। प्रेम संबंध समेत अन्य बिंदुओं पर पुलिस की दो टीमें काम कर रही हैं। छात्रा के साथ पढ़ने वाले जौनपुर के युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा जोन