दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े टैंकर से कार की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति- बेटी समेत परिवार के पांच लोग घायल
Sonbhadra News: बलिया से छत्तीसगढ़ जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। खड़े टैंकर से कार टकराई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति-बेटी समेत पांच घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास गुरुवार सुबह खड़े टैंकर में कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति-बेटी सहित परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
कैसे हुआ हादसा
बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी एक परिवार कार से रेणुकूट होते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा था। सुबह बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर में कार पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने रूचि सिंह (33) पत्नी पवन सिंह निवासी सिकंदरपुर, बलिया को मृत घोषित कर दिया।
ये लोग हुए घायल
हादसे में यतेंद्र सिंह (70) पुत्र धर्मदेव सिंह, मालती सिंह (65) पत्नी यतेंद्र सिंह, पवन सिंह (35) पुत्र यतेंद्र सिंह, पंकज सिंह (32) पुत्र यतेंद्र सिंह तथा रिमझिम (4) पुत्री पवन सिंह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने यतेंद्र सिंह और पवन सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में एक वृद्ध को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।