UP News: पंकज चौधरी ने विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद, महाआरती और दीपोत्सव हुए में शामिल
Varanasi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। साथ ही वे ललिता घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजाद भारत के इतिहास में सबसे अधिक समय, 4399 दिन तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर काशी आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद तत्पश्चात गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में आयोजित भव्य महाआरती में भी सहभागिता की। ललिता घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
स्वच्छता और पौधरोपण में इनकी रही भागीदारी
कैंट विधानसभा में अस्सी घाट पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने, उत्तरी विधानसभा में कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने तथा दक्षिणी विधानसभा में नमो घाट पर विधायक नीलकंठ तिवारी ने साफ-सफाई कर पौधरोपण किया। सेवा बस्ती मलदहिया में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और मेयर अशोक कुमार तिवारी ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध महाविद्यालय में फल वितरण किया गया।
रोहनिया विधानसभा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने, सेवापुरी विधानसभा के भीमचंडी स्थित दुर्गा मंदिर में जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह एवं सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल ने, शिवपुर विधानसभा में जाल्हूपुर कच्चा बाबा मंदिर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने साफ-सफाई कर पौधरोपण किया।
पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कुष्ठ आश्रम में सेवा कर भोजन बांटा
भाजपा काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने श्री काशी विश्वनाथ कुष्ठ आश्रम, संकट मोचन और पूज्य भाईजी अन्नक्षेत्र में भोजन वितरित कर सेवा कार्य किया।