सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elderly man murdered by throat slit gas warehouse in-charge dies after hit by an unidentified vehicle in azamg

आजमगढ़ में दो की मौत: बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, अज्ञात वाहन की टक्कर से गैस गोदाम प्रभारी की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 11 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दो मौतें हुईं। पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में हुई। यहां एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी घटना लालगंज कस्बे में हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से गैस गोदाम प्रभारी की मौत हो गई।  

Elderly man murdered by throat slit gas warehouse in-charge dies after hit by an unidentified vehicle in azamg
मृतक की गैस गोदाम प्रभारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस जघन्य घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान भुवाल चौहान पुत्र हरदेव चौहान के रूप में हुई है। पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुवाल चौहान बुधवार रात अपने घर के कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। 



गुरुवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें मृत पाया तो हत्या का पता चला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शहर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में शामिल हुए। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले 
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। -शुभम तोदी, सीओ सिटी 

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से गैस गोदाम प्रभारी की मौत
आजमगढ़ जिले के लालगंज कस्बे में बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मनोज सोनकर के रूप में हुई है, दो घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है। मृतक मनोज गैस एजेंसी पर गोदाम प्रभारी का कार्य करते थे। 

मनोज सोनकर लालगंज के वार्ड नंबर-11 के निवासी थे। वह इंडियन गैस गोदाम में गोदाम प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। मनोज अपने दो साथियों नागेंद्र यादव और धर्मेंद्र सोनकर के साथ गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक निमंत्रण कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय देर रात उनकी बाइक लालगंज स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात होने के कारण वे काफी समय तक सड़क पर ही पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मनोज सोनकर को मृत घोषित कर दिया। नागेंद्र यादव और धर्मेंद्र सोनकर की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों का इलाज वाराणसी में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed