सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Selection of 19 players for the sports hostel

Azamgarh News: क्रीड़ा छात्रावास के लिए 19 खिलाड़ियों का चयन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Selection of 19 players for the sports hostel
विज्ञापन
आजमगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास योजना के तहत साल 2026-27 के लिए जनपद के 19 खिलाड़ियों का विभिन्न खेल छात्रावासों में चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सिराजुद्दीन क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने बताया कि हॉकी खेल में शिवम यादव का वाराणसी, ऋषभ गोंड एवं अतुल गोंड का रामपुर तथा आशुतोष जायसवाल का झांसी छात्रावास के लिए चयन हुआ है। क्रिकेट में सिद्धेश श्रीवास्तव, अभिषेक यादव एवं आशुतोष यादव का देवरिया, नैतिक यादव एवं शिवांश उपाध्याय का मैनपुरी तथा अंश यादव एवं शिवम मौर्य का अलीगढ़ छात्रावास के लिए चयन किया गया है। वॉलीबॉल में सादान का देवरिया तथा युसुफ शेख और मो. समीर का मैनपुरी छात्रावास के लिए चयन हुआ है। बास्केटबॉल में आदित्य यादव का गोरखपुर, जबकि फुटबॉल में प्रियांशु का वाराणसी और मो. इब्राहीम का बस्ती छात्रावास के लिए चयन किया गया है। इसी प्रकार कुश्ती में विकेश यादव का गोरखपुर तथा पायल का अयोध्या छात्रावास के लिए चयन हुआ है। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed