सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   76 gangs identified for spreading fear by displaying weapons, 14 accused arrested

Azamgarh News: असलहों का प्रदर्शन करके भय फैलाने वाले 76 गैंग चिह्नित, 14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
76 gangs identified for spreading fear by displaying weapons, 14 accused arrested
विज्ञापन
आजमगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंग बनाकर असलहों का प्रदर्शन करके भय और दबंगई का माहौल बनाने वाले तत्वों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन वज्रपात के तहत अब तक 76 गैंग चिह्नित किए गए हैं और 6 अभियोगों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि यह अभियान उन लोगों के खिलाफ चलाया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर रील्स और पोस्ट के माध्यम से अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर समाज में डर का वातावरण पैदा कर रहे हैं और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि अभियान के दौरान थाना कंधरापुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक 9959 गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। जांच में गोलू यादव और रामनगीना उर्फ नग्गू का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को पुलिस टीम ने मड़या-सर्विस रोड मार्ग पर घेराबंदी कर गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी रामनगीना उर्फ नग्गू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बरामदगी में एक पम्प एक्शन गन 12 बोर, दो जिंदा कारतूस और स्कॉर्पियो वाहन शामिल है, जिसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय
आजमगढ़। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि यदि कहीं भी सोशल मीडिया पर कोई व्यक्ति या गैंग हथियारों का प्रदर्शन कर भय फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 7839860411 पर भी शिकायत की जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed