सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former village head's son shot dead; unidentified miscreants carried out the crime amidst a land dispute.

Prayagraj : पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jun 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के गोती गांव में भूमि विवाद को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान विनोद का पुत्र कुश गांव के बाहर किसी कार्य से गया था।

Former village head's son shot dead; unidentified miscreants carried out the crime amidst a land dispute.
कुश सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के गोती गांव में भूमि विवाद को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान विनोद सिंह का पुत्र कुश सिंह (20) गांव के बाहर किसी कार्य से गया था। यहां पर अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मार दी। घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में कुश को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के पीछे भूमि के विवाद का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 



बृहस्पतिवार सुबह वह घर से कुछ दूर स्थित एक बगिया में गया हुआ था। यहां पर अज्ञात हमलावरों द्वारा उसे गोली मारी गई। जानकारी पर परिवार के लोग इलाज के लिए उसे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रहे थे। रास्ते में ही कुश की सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Former village head's son shot dead; unidentified miscreants carried out the crime amidst a land dispute.
पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारने के बाद बगीचे में जुटी भीड। - फोटो : अमर उजाला।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही हमलावरों की पहचान हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस गांव के बाहर व रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना के बाद एसओजी को भी मामले में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed