{"_id":"6a2a727f55607a1baf06ea8a","slug":"after-seven-months-murder-of-a-four-year-old-innocent-was-revealed-police-arrested-the-absconding-accused-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: सात माह बाद चार वर्षीय मासूम हत्याकांड का खुलासा, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: सात माह बाद चार वर्षीय मासूम हत्याकांड का खुलासा, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब सात महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब सात महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को आमानाका क्षेत्र में 4 वर्षीय मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। बालक को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बालक की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी जयदीप सिंह का मृतक की मां से कथित रूप से अवैध संबंध था और उसका घर में आना-जाना था। पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी बालक को अपने संबंधों में बाधा मानता था।
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से अभियान चला रही थी। आखिरकार 10 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।