सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon is near: Chhattisgarh will experience rain and strong winds from June 11, providing relief from heat

मानसून की दस्तक करीब: छत्तीसगढ़ में 11 जून से बारिश और तेज हवाओं का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 11 Jun 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is near: Chhattisgarh will experience rain and strong winds from June 11, providing relief from heat
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में इसकी एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 जून से राज्यभर में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से वातावरण में नमी लगातार बढ़ रही है। इसके चलते प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अंबिकापुर में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि रायगढ़, बलरामपुर, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई। शुरुआती बारिश से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली है, हालांकि कई जिलों में तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की प्रगति के साथ बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। इसके असर से अगले दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। विभाग ने शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed