{"_id":"6a2a751a34534087e00360bc","slug":"jhansi-voter-list-for-three-tier-panchayat-elections-released-21-788-new-voters-added-18-527-names-removed-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, जनपद में अब कुल 9,89,250 वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, जनपद में अब कुल 9,89,250 वोटर
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
इस बार मतदाताओं को ब्लॉक के कोड के आधार पर नौ अंकों का वोटर नंबर भी जारी किया गया है। अब जिले में कुल 9,89,250 मतदाता हैं।
वोटर कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह सूची दावे और निस्तारण के बाद जारी की गई है। इस बार मतदाताओं को ब्लॉक के कोड के आधार पर नौ अंकों का वोटर नंबर भी जारी किया गया है।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 21,788 नए मतदाता जोड़े गए। 18,527 मतदाताओं के नाम काटे गए। जिन मतदाताओं के नाम काटे गए वह या तो मृतक हैं या फिर वह दूसरी जगह विस्थापित हो चुके हैं। तमाम डुप्लीकेट व फर्जी मतदाताओं के नाम भी हटाए गए। अब जिले में कुल 9,89,250 मतदाता हैं। एडीएम प्रशासन शिव प्रताप सिंह के मुताबिक दावे और आपत्तियों पर सुनवाई की गई। आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम सूची जारी की गई।
जिले के आठ ब्लॉक में 21,788 नए मतदाता जुड़े, 18,527 कटे। इसमें 1064 ऐसे मतदाता थे जिनके नाम, जन्म तिथि, स्थान या अन्य संशोधित किए गए। इसके अलावा जनपद में
विज्ञापन
9097 डी-डुप्लीकेट मतदाताओं का भी सुधार कार्य हुआ।
नौ अंकों का दिया गया विशेष नंबर
प्रत्येक मतदाता को नौ अंकों का एक स्टेट वोटर नंबर दिया गया है। यही नंबर मतदाता की पहचान होगी। इससे मतदाता की पूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी। एक नंबर सिर्फ एक मतदाता को मिलेगा। उसका नाम हटने के बाद ये नंबर फ्रीज रहेगा। किसी अन्य को जारी नहीं किया जाएगा। हर मतदाता का यह यूनिक नंबर होगा।
इस प्रकार होगी पहचान
जनपद के आठ ब्लॉक के लिए पहले तीन अंग्रेजी के शब्द इस्तेमाल होंगे। इसके बाद अंग्रेजी के तीन अंक होंगे जो वोटर की पहचान बनेंगे। मऊरानीपुर के लिए पहले तीन शब्द एमएनपी, बामौर के लिए बीएमआर, बबीना बीबीए, गुरसराय जीआरएस, चिरगांव सीआरजी, मोंठ एमओटी, बड़ागांव बीडीजी और बामौर के लिए बीएनआर से सीरीज शुरू होगी। जैसे मऊरानीपुर के मऊ देहात की 88 साल की महिला मतदाता एक्स को नौ अंक का एमएनपीएफबीई 058 जारी किया जाएगा।
फिलहाल टल चुके चुनाव
पंचायत चुनाव की समय सीमा खत्म हो चुकी है। 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। शासन ने प्रधानों को ही प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी दे दी है। ये व्यवस्था अगले छह महीने तक रहेगी। स्पष्ट है कि पंचायत चुनाव तय समय पर नहीं हो पाएंगे। यही वजह है कि अंतिम सूची जो छह फरवरी को जारी होनी थी उसमें पांच बार समय सीमा बढ़ी और अब बुधवार को जारी की गई। फिलहाल आयोग चुनाव की तैयारी में जुटा है।
पुनरीक्षण के बाद आंकड़े
कुल मतदाता : 9,89,250
कुल नए मतदाता जुड़े : 21,788
कुल विलोपित मतदाता : 18,527
कुल डी-डुप्लीकेट मतदाता : 9097
कुल संसोधित : 1064
एक नजर में पंचायतों की स्थिति
कुल ग्राम पंचायत- 496
ब्लॉक- 08
ग्राम पंचायत सदस्य- 6170
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 599
जिला पंचायत सदस्य- 24