{"_id":"6a29d174a4546a99090decf1","slug":"ltt-superfast-train-was-stopped-for-two-and-a-quarter-hours-between-jhansi-mustra-many-candidates-missed-their-exam-jhansi-news-c-360-1-jh11014-127825-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी-मुस्तरा के बीच सवा दो घंटे खड़ी रही एलटीटी सुपरफास्ट, कई परीक्षार्थियों की छूटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी-मुस्तरा के बीच सवा दो घंटे खड़ी रही एलटीटी सुपरफास्ट, कई परीक्षार्थियों की छूटी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20104) बुधवार सुबह झांसी-मुस्तरा सेक्शन में 2:15 से अधिक समय तक खड़ी रही। वह अपने तयशुदा समय 10.10 बजे के बजाय दोपहर 1:10 बजे झांसी स्टेशन पहुंची। ट्रेन में बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में शामिल होने वाले छात्र भी सवार थे। ट्रेन के आगे न बढ़ने की सूचना से उनके बीच बेचैनी फैल गई। तमाम अभ्यर्थी मुस्तरा से पैदल ही चल पड़े। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, ऑटो समेत कोई सवारी न मिलने से परीक्षा केंद्र पहुंचने में विलंब हो गया, जिस वजह से कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई हालांकि रेल प्रशासन का कहना है कि पूर्व में ही ब्लॉक लेने का फैसला था। इस वजह से ट्रेन को वहां रोका गया।
उरई, कानपुर समेत कई अन्य स्थानों से झांसी में परीक्षा देने के लिए तमाम छात्र गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20104) में सवार होकर निकले थे। गाड़ी में सवार यात्रियों ने बताया कि मुस्तरा स्टेशन पहुंचने पर गाड़ी थम गई। करीब एक घंटे तक यात्री गाड़ी आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे लेकिन, गाड़ी नहीं चली। उसमें सवार अभ्यर्थी पेपर छूट जाने के डर से उतर गए। उरई निवासी राजकुमार, मोहित कुशवाहा, शिवम समेत अन्य छात्रों का कहना था कि वह लोग पैदल निकले लेकिन, आसपास कोई ऑटो नहीं था। ऐसे में किसी तरह वह लोग झांसी पहुंचे। उनके साथ कई यात्री भी थे। वाहन न मिलने पर सभी पैदल झांसी की ओर चल पड़े। कुछ छात्र समय पर केंद्रों तक पहुंच गए लेकिन, जिनके परीक्षा केंद्र काफी दूर थे, वह समय पर नहीं पहुंच सके।
वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि रेल लाइन की सुरक्षा एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए री-वेल्डिंग कार्य किया जा रहा था। इसके लिए सुबह 06:20 से 10:20 बजे तक अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में ऑपरेशनल ब्लॉक लिया गया था। निर्धारित समय में कार्य न होने के कारण 2:16 घंटे का अतिरिक्त समय लग गया। इस कारण उक्त रूट से निकल रही गाड़ी संख्या 20104 को रोका गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ वीडियो
सवारी ट्रेन के खड़े होने के बाद उससे उतरकर तीखी धूप में पैदल चलते यात्रियों का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो में तमाम छात्रों के साथ ही यात्री भी धूप में ट्रेन से उतरकर पैदल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्स पर वीडियो अपलोड करते हुए डीआरएम को टैग भी करके इस बारे में सवाल पूछा। एक्स पर डीआरएम की ओर से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को यह मामला देखने के निर्देश भी दिए गए।