सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Massive fire breaks out at Bangra Crossing; police outpost and several shops engulfed

Jhansi: बंगरा चौराहे पर लगी भीषण आग, पुलिस चौकी समेत कई दुकानें आईं चपेट में, दमकल कर्मी भी हुआ घायल; वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Jun 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आगजनी में पुलिस चौकी के अंदर रखे वाहन व आसपास की दुकानों  में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के दौरान कई धमाके हुए जिसे सुन स्थानीय लोग सहम गए।

Jhansi: Massive fire breaks out at Bangra Crossing; police outpost and several shops engulfed
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मऊरानीपुर थाना इलाके के बंगरा में भीषण आगजनी में पुलिस चौकी समेत कई दुकाने जलकर नष्ट हो गई है। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया है। 


 

Jhansi: Massive fire breaks out at Bangra Crossing; police outpost and several shops engulfed
आगजनी में घायल दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद
बंगरा चौराहे पर मिठाई की दुकान में बृहस्पतिवार तड़के सुबह तीन बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। दुकान के अंदर रखा सिलिंडर भी आग लगने से ब्लास्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jhansi: Massive fire breaks out at Bangra Crossing; police outpost and several shops engulfed
आग की चपेट में आई बंगरा पुलिस चौकी - फोटो : संवाद
आगजनी में बंगरा पुलिस चौकी समेत आसपास की कई दुकानें चपेट में आ गई। मिठाई की दुकान में रखे सिलिंडर आग की चपेट में आ गए और एक के बाद एक कई धमाके हुए। जिससे स्थानीय लोग सहम गए। जानकारी मिलते ही पहुंची फायर बिग्रेड टीम आग बुझाने में जुट गई है। बताया जा रहा है इस दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया। 
विज्ञापन

Jhansi: Massive fire breaks out at Bangra Crossing; police outpost and several shops engulfed
आग से नष्ट हुए वाहन। - फोटो : संवाद
दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही तब जाकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। आगजनी में पुलिस चौकी में रखे वाहन व पास के एक गोदाम में रखे दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन समेत अन्य दुकानों के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। 


आगजनी का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed