सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Impersonator caught at police recruitment exam

Jhansi: पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, दूसरे की जगह देने पहुंचा था पेपर

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Jun 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

बीयू की दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान सॉल्वर पकड़ा गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Jhansi: Impersonator caught at police recruitment exam
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दौरान बुधवार को दूसरी पाली के दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचा युवक पकड़ा गया। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान डेटा मिस मैच होने पर उसकी असली पहचान उजागर हो गई। परीक्षा केंद्र से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


आगरा जिले के पिडौरा थाना क्षेत्र के स्याहीपुरा गांव निवासी सुमित कुमार बघेल बुधवार की दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा में शामिल होने पहुंचा था। गेट के बाहर तलाशी के दौरान फर्जी प्रवेश पत्र के सहारे चकमा देकर वह परीक्षा कक्ष तक जा पहुंचा। यहां बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान वह पकड़ा गया। पुलिस के पूछताछ करने पर मालूम चला कि वह आगरा निवासी कुलदीप की जगह परीक्षा देने यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र प्रभारी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed