सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Motorcyclist dies after car door is opened negligently

Jhansi: लापरवाही से कार का दरवाजा खोलने से बाइक सवार की मौत, मां के रोकने पर जल्द लौटने की कहकर निकला था सोहेल

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Jun 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक मां से जल्द घर आने की कहकर बाइक से डिलिवरी देने के लिए निकला था, जैसे ही वह स्टेशन रोड पर आयकर भवन के पास पहुंचा तभी सड़क किनारे खड़े एक कार सवार ने अचानक दरवाजा खोल दिया और हादसा हो गया। 

Jhansi: Motorcyclist dies after car door is opened negligently
मृतक सोहेल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आयकर भवन के पास स्टेशन रोड पर बुधवार दोपहर एक कार सवार के लापरवाही से दरवाजा खोलने की वजह से उससे टकराकर बाइक सवार सोहेल मंसूरी (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया है।


प्रेमनगर थाना के अंतर्गत पुलिया नंबर नौ निवासी सोहेल एक ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी में डिलिवरी बॉय था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से काम पर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सोहेल बाइक से डिलिवरी देने के लिए स्टेशन रोड की ओर जा रहा था, जैसे ही वह आयकर भवन के रास्ते आगे जा रहा था, तभी सड़क के किनारे खड़ी एक एसयूवी वाहन सवार ने अपनी कार का दरवाजा अचानक से खोल दिया। सोहेल अपनी बाइक नहीं संभाल सका। रफ्तार में वह दरवाजे से जा भिड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने हेलमेट लगाया हुआ था, इसके बावजूद उसे गहरी चोट आ गई। हादसे के बाद वाहन चालक वहां से भाग निकला। पुलिस भी वहां पहुंच गई। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते जा पहुंचे। परिवार में मां-बाप के साथ पत्नी समेत दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी रूबीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां से घर जल्दी लौटने का वादा करके निकला था
बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अचेत हो गई। वह बार-बार सोहेल को पुकारने लगी। परिजनों का कहना है कि रोजाना सोहेल दस बजे तक घर से जाता था लेकिन, आज कॉल आ जाने की वजह से घर से करीब नौ बजे ही निकल गया। मां ने उसे खाना खाकर जाने की बात कहते हुए रोकना चाहा लेकिन, सोहेल ने कहा कि वह जल्द लौट आएगा। मां उसे याद करके बिखलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed