सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Jhansi recorded the hottest night in the state

Jhansi: प्रदेश में सबसे गर्म रही झांसी की रात, आज और कल राहत की बारिश के आसार

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Jun 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मौसम में बदलाव के संकेत हैं। दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ 10 से 20 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। 

Jhansi: Jhansi recorded the hottest night in the state
दोपहर में आसमान में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जून के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाए। बुधवार को बांदा और प्रयागराज के बाद झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान के मामले में झांसी की रात प्रदेश में सबसे गर्म दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। घर के बाहर ही नहीं, घरों के भीतर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग गमछा, दुपट्टा और छाते का सहारा लेते नजर आए। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बांदा में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे और झांसी 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, हमीरपुर 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ चौथे स्थान पर रहा। झांसी का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मौसम में बदलाव के संकेत हैं। दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ 10 से 20 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वातावरण में नमी बढ़ सकती है। इस दौरान 30 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed