फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:30 AM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 17 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:19 AM, 17-Aug-2026

Bihar News: बांकीपुर के विधायक के रूप में प्रशांत किशोर ने ली शपथ, विधानसभा में क्या कहा?

Bankipur By-Election: बांकीपुर विधानसभा से उपचुनाव में भाजपा को हराकर जीत हासिल करने वाले चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज विधानसभा पहुंचे। उनके साथ जनसुराज के नेता और कार्यकर्ता भी थे। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें
10:19 AM, 17-Aug-2026

Bihar Temple Stampede: अशोक धाम में भगदड़ कैसे मची? बिजली के खंभे से करंट की बात कितनी सही? जानें, हर जवाब

: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अशोकधाम हॉल्ट पर एक साथ दोनों दिशाओं से ट्रेनें आने के बाद अफरा-तफरी मची। इसी दौरान बांस की बैरिकेडिंग टूटने और बिजली का पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। और पढ़ें
विज्ञापन
09:45 AM, 17-Aug-2026

Bihar: सावन की सोमवारी पर गंगा नदी में बड़ा हादसा, सात बच्चियां डूबने लगीं, तीन बचीं; चार अब भी लापता

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान करने गईं सात बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को बचा लिया, जबकि राधिका कुमारी, आरती कुमारी, नंदनी कुमारी और बबली कुमारी समेत चार बच्चियां लापता हैं। और पढ़ें
08:10 AM, 17-Aug-2026

Bihar Temple Stampede: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल; प्रशासन क्या बोला?

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है।

और पढ़ें
08:00 AM, 17-Aug-2026

Bihar: बर्फ, तूफान और कम ऑक्सीजन... फिर भी नहीं रुकीं मोनी,5,643 मीटर ऊंचे माउंट एल्ब्रुस पर लहराया तिरंगा

बिहार की बेटी और सारण की बहू मोनी कुमारी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,643 मीटर) पर तिरंगा फहराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत मोनी ने खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 14 अगस्त को तय समय से एक दिन पहले सफलतापूर्वक समिट पूरा किया। और पढ़ें
08:00 AM, 17-Aug-2026

Bihar Crime: बात करने के बहाने बुलाया, फिर बरसा दी गोलियां! गंगा किनारे युवक पर 4-5 राउंड फायरिंग

गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने युवक को बातचीत के बहाने गंगा किनारे बुलाया और पहुंचते ही 4-5 राउंड फायरिंग कर दी।पुलिस के अनुसार घायल युवक का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:58 AM, 17-Aug-2026

Bihar: छह लाख कांवरिया, हर-हर महादेव के जयकारे और भगवा रंग... तीसरी सोमवारी पर गरीबनाथ धाम का अद्भुत नजारा

सावन माह की तीसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। रविवार रात से शुरू हुए जलाभिषेक में प्रशासन के अनुमान के मुताबिक छह लाख से अधिक कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया। और पढ़ें
07:43 AM, 17-Aug-2026

Bihar: बाबा गरीबनाथ को जल चढ़ाने निकला था कांवरिया, रास्ते में घेरकर गोलियों से भूना; बाइक सवार बदमाश फरार

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में बाबा गरीबनाथ धाम में जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया गोलू कुमार की बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले युवक को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
07:39 AM, 17-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस सेंटर विकसित किया जाएगा। राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अगले सप्ताह टेंडर जारी होने की तैयारी है। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed