Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a92444328cb8f3d380818b4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:13 PM, 29-Aug-2026
बिहार न्यूज : 33 साल पुरानी नौकरी पर सवाल! ANM नियुक्ति की फिर खुली फाइल, वेतन रुका
बेगूसराय के बीहट स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत एएनएम मंजू कुमारी की वर्ष 1993 में हुई नियुक्ति को लेकर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग में जांच तेज हो गई है। शिकायतकर्ता ने नियुक्ति पत्र और संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें01:46 PM, 29-Aug-2026
BPSC पर अधिकार मार्च: जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका, प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक; 20 हिरासत में
BPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में गरीब और छात्रों के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग की। और पढ़ें
विज्ञापन
12:41 PM, 29-Aug-2026
बिहार: खेल दिवस पर छपरा के लाल की ऐतिहासिक उड़ान, डेथ वैली में 217 KM दौड़कर शैलेश ने रचा इतिहास
खेल दिवस के मौके पर बिहार के सारण जिले के कमालपुर गांव से निकलकर भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे अल्ट्रा रनर शैलेश कुमार की प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। सामान्य फिटनेस के लिए दौड़ शुरू करने वाले शैलेश ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर देश-विदेश की कई कठिन अल्ट्रामैराथन में शानदार प्रदर्शन किया। और पढ़ें11:40 AM, 29-Aug-2026
नेपाल की बाढ़ का असर बिहार में दिखा: बागमती का जलस्तर बढ़ा; प्रशासन अलर्ट
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद अब बिहार के मैदानी इलाकों में भी नदियों के जलस्तर में बदलाव देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जबकि गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। और पढ़ें10:38 AM, 29-Aug-2026
बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; अहमदाबाद भागने की तैयारी में था
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर शाम गांव के पास एक बगीचे में होने की बात कही गई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी शेख परवेज को बलान चौक के पास से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें10:30 AM, 29-Aug-2026
बिहार: TRE-4 में किस विषय के पद बढ़े, अब कुल कितने पदों पर होगी भर्ती? 17 सितंबर से सामान्य ट्रांसफर के आवेदन
पिछले कई दिनों से संगीत विषय के अभ्यर्थी पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का घेराव भी किया था। अब शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इन्हें बड़ी खुशखबरी दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:51 AM, 29-Aug-2026
बिहार: नहर में नहाने के दौरान 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, एकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार शाम नहर में नहाने के दौरान 25 वर्षीय मंतोष कुमार दास गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे उसका शव बरामद किया। और पढ़ें09:22 AM, 29-Aug-2026
बिहार: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, टेक सपोर्ट के नाम पर करता था ठगी; मुख्य सरगना गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने विदेशी नागरिकों से फर्जी टेक सपोर्ट और टेलीकॉम सेवाओं के नाम पर ठगी करने वाले कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना अजय साव उर्फ जानी को भगवानपुर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया। और पढ़ें08:56 AM, 29-Aug-2026
बिहार: नेपाल बाढ़ में फंसे महाराष्ट्र के 110 श्रद्धालु सुरक्षित भारत लौटे, रसुवा में 3 नेपाली मजदूरों की मौत
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच दो दिनों से फंसे महाराष्ट्र के नागपुर, नासिक और पुणे क्षेत्र के 110 श्रद्धालु शुक्रवार को भिट्ठामोड़ बॉर्डर के रास्ते सुरक्षित भारत लौट आए। सीतामढ़ी प्रशासन ने सभी को भिट्ठा थाना लाकर भोजन कराया और स्वास्थ्य जांच के बाद बस से पटना भेज दिया। और पढ़ें08:34 AM, 29-Aug-2026