फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 29 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:46 PM, 29-Aug-2026

बिहार न्यूज: बाढ़ में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, गहरे पानी में डूबने लगीं दो महिलाएं; नाविक ने बचाई जान

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में सेल्फी और नहाना दो महिलाओं के लिए भारी पड़ गया। चेचियाही ढाला के पास दोनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगीं। शोर सुनकर नाविक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें
10:35 PM, 29-Aug-2026

बिहार: गुरपा पहाड़ पर पूजा के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, नौ श्रद्धालु घायल; एक की मौत की आशंका

गयाजी के गुरपा पहाड़ पर शनिवार को पूजा-अर्चना के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से बिहार और झारखंड के करीब नौ श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि एक गंभीर घायल को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। एक व्यक्ति की मौत की चर्चा है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:21 PM, 29-Aug-2026

दरभंगा NH-27 पर दर्दनाक हादसा: रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे मां-बेटे की कार 15 फीट के गड्ढे में गिरी, दोनों की मौत

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में शनिवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। पटना से रक्षाबंधन मनाकर दरभंगा लौट रहे मां-बेटे की कार अनियंत्रित होकर एनएच की रेलिंग तोड़ते हुए पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। और पढ़ें
09:40 PM, 29-Aug-2026

बिहार: कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान, CM सम्राट ने सोमन राणा-झंडू कुमार को दी सम्मान राशि

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेफरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 12 खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न दिए गए। वहीं, वंचित बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए उन्हें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने सोमन राणा-झंडू कुमार को सम्मान राशि का चेक दिया है। और पढ़ें
08:42 PM, 29-Aug-2026

बिहार: मंदिर शुद्धिकरण पर राहुल को इतिहास की याद दिलाई, आरक्षण पर चिराग को भी जीतन राम मांझी ने दिया जवाब

गयाजी में हम (सेक्युलर) के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी और चिराग पासवान के बयानों पर पलटवार किया। मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर उन्होंने इसे समाज की संकीर्ण सोच का परिणाम बताया, जबकि आरक्षण पर कहा कि पार्टी की मांग इसे खत्म करने की नहीं, बल्कि वंचित तबकों तक लाभ पहुंचाने की है। और पढ़ें
08:19 PM, 29-Aug-2026

बिहार राजनीति: 'पहले चिराग इस्तीफा दें, हम पीछे-पीछे चलेंगे', आरक्षण विवाद पर मंत्री संतोष सुमन का करारा जवाब

सियासी बयानबाजी के बीच मंत्री संतोष कुमार सुमन ने चिराग पासवान के इस्तीफे वाले बयान पर पलटवार किया है। सुमन ने कहा कि उनकी मांग आरक्षण खत्म करने की नहीं, बल्कि वंचित दलित समुदायों को अधिक अवसर देने के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाने की है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 PM, 29-Aug-2026

बिहार: यदि एनएच-27 पर कर रहे हैं सफर तो ‘हसीना गैंग’ से रहिए सावधान! किन्नर को आगे कर देता है वारदात को अंजाम

मुजफ्फरपुर के कांटी में एनएच-27 पर कथित ‘हसीना गैंग’ की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का दावा है कि गिरोह किन्नर को आगे कर बाइक सवारों को रोकता है और फिर लूटपाट करता है। पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है। और पढ़ें
06:53 PM, 29-Aug-2026

बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा: बिहार बोर्ड ने आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 15 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। जिन अभ्यर्थियों ने STET पास नहीं किया है, वह अब 15 सितंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।  और पढ़ें
06:36 PM, 29-Aug-2026

सफर होगा सरल: 67 पिलरों पर टिका 9.76 किमी लंबा महासेतु, पटना-उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

बिहार में गंगा नदी पर बना कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6-लेन महासेतु लगभग तैयार है। करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने 9.76 किलोमीटर लंबे इस एक्स्ट्राडोज्ड केबल ब्रिज से पटना और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा यात्रा का समय भी कम होगा। और पढ़ें
05:42 PM, 29-Aug-2026

मुजफ्फरपुर में हत्या का खुलासा: पैसों के लेनदेन व कारोबारी विवाद में गई शंभू की जान, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के कांटी में शंभू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुरानी रंजिश, पैसों के लेनदेन और नशे के कारोबार में हिस्सेदारी के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed