Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6aa8a6b93e96029a760c3064","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:42 PM, 15-Sep-2026
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: गया में 3516 करोड़ से बनेगा काशी विश्वनाथ जैसा कॉरिडोर, नई भर्तियों को भी मंजूरी
बिहार कैबिनेट ने राज्य में धार्मिक पर्यटन, कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, खनन और नागरिक उड्डयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकास के लिए ₹2,520 करोड़ तथा सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए ₹996.05 करोड़, यानी कुल ₹3,516.05 करोड़ की स्वीकृति प्रमुख फैसला है। और पढ़ें05:19 PM, 15-Sep-2026
बिहार: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जिंदा बेटी का बनाया पुतला, अर्थी निकालकर किया दाह संस्कार
पूर्णिया के चपय गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी बेटी से रिश्ता खत्म करने का एलान करते हुए उसके पुतले की अर्थी निकाली और दाह संस्कार की रस्म निभाई। ढोल-बाजे के साथ निकाली गई पुतले की अर्थी और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई इस रस्म की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
05:04 PM, 15-Sep-2026
बिहार: जिस गांव में गूंजती थी कांसे की खनक, वहां अब छाया सन्नाटा; मशीनों के दौर में दम तोड़ रही केनार की पहचान
गया के केनार गांव में कभी कांसा-पीतल के बर्तन बनाने का काम करीब 80 घरों में होता था और यहां के बर्तनों की मांग बड़े शहरों तक थी। मशीनों से बने सस्ते बर्तनों, बढ़ती महंगाई और पूंजी की कमी ने इस पुश्तैनी कारोबार को गहरे संकट में डाल दिया है। अब महज चार-पांच घरों में यह कला बची है। और पढ़ें04:25 PM, 15-Sep-2026
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: लखीसराय में 28 हजार रुपये रिश्वत लेते बीपीआरओ गिरफ्तार, कार्यालय से ही दबोचा
लखीसराय के चानन प्रखंड में निगरानी विभाग की टीम ने बीपीआरओ ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मंगलवार को चानन प्रखंड कार्यालय में की गई। ब्रजेश कुमार मूल रूप से हलसी प्रखंड में पदस्थापित हैं और चानन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। और पढ़ें03:49 PM, 15-Sep-2026
बिहार में बाढ़: 8.27 लाख परिवारों के खाते में पहुंचे 579 करोड़, जानिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से लोग परेशान हैं। 15 जिलों के करीब 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि दी। उन्होंने क्या कहा? आइए जानते हैं... और पढ़ें02:52 PM, 15-Sep-2026
बिहार: दिशा सालियान केस में सीबीआई एफआईआर के बाद नीरज बबलू का बड़ा दावा, बोले- सुशांत की मौत का राज भी खुलेगा
दिशा सालियान केस में सीबीआई की एफआईआर के बाद सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा दावा किया है। सहरसा स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिशा सालियान की मौत के मामले में हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 15-Sep-2026
मछली तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कोलकाता से पूर्णिया जा रही 5 टन प्रतिबंधित थाई मांगूर जब्त, तीन हिरासत में
कोलकाता से पूर्णिया ले जाई जा रही करीब 5 टन प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगूर मछली मत्स्य विभाग ने दो ट्रकों से जब्त की। कार्रवाई में चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में लंबे समय से अवैध कारोबार की बात सामने आई है। और पढ़ें02:04 PM, 15-Sep-2026
समस्तीपुर में खौफनाक वारदात: पैसे लेकर सॉल्यूशन पीकर लौटा बेटा, कुदाल से पिता पर हमला; मौत
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मस्जिद के पास सोमवार आधी रात नशे में बेटे द्वारा पिता पर कुदाल से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे लेने के बाद बेटा सॉल्यूशन पीकर घर लौटा और माता-पिता से विवाद करने लगा। और पढ़ें01:48 PM, 15-Sep-2026
वैशाली में रफ्तार का कहर: कार-डंपर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में कच्ची दरगाह-सिक्स लेन पुल पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार और डंपर की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चकसिकंदर के पास हुआ। और पढ़ें01:18 PM, 15-Sep-2026