Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab8407aeabd26808d01edd3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:07 PM, 27-Sep-2026
बिहार: ‘समस्या बताने पर नाम काटने की धमकी’, छात्रावास की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
बक्सर के रामपुर केसठ स्थित कल्याण छात्रावास की व्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने रविवार को अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने भोजन, बिजली और पठन-पाठन की सुविधा को लेकर सवाल उठाए और जिला कल्याण पदाधिकारी पर शिकायत करने पर नाम काटने की धमकी देने का आरोप लगाया। और पढ़ें09:22 PM, 27-Sep-2026
बिहार: बच्चे को लेकर नदी में छलांग लगाने पहुंची महिला, क्या हो सकती है वजह? लोगों ने मासूम को बचाया
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में एक महिला अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ वाया नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बचा लिया, जबकि महिला ने नदी में छलांग लगा दी। एक युवक ने साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:09 PM, 27-Sep-2026
बिहार: एनएच-19 पर फर्जी पुलिस का खेल! वर्दी पहन ट्रक चालकों से कर रहे थे वसूली, पांच आरोपी गिरफ्तार
रोहतास में एनएच-19 पर पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देशी कट्टे, कारतूस, नकली पिस्तौल, मोबाइल फोन, वाहन और फर्जी पुलिस पहचान से जुड़े सामान बरामद किए हैं। और पढ़ें08:09 PM, 27-Sep-2026
बिहार: ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन पर धरना, खराब मौसम में भी जुटी भीड़; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
मधुबनी के घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर मिथिलांचल संघर्ष समिति ने एक दिवसीय धरना दिया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। और पढ़ें07:35 PM, 27-Sep-2026
बिहार: रास्ते में नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़ा, जबरन ले जाने का आरोप; वार्ड सदस्य को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित वार्ड सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। और पढ़ें06:46 PM, 27-Sep-2026
प्रेतशिला की खास परंपरा: पिंडदान के बाद ठहाका लगाते हैं श्रद्धालु, सत्तू अर्पितकर आत्माओं की तृप्ति की मान्यता
गयाजी के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में प्रेतशिला पिंडवेदी पर अकाल मृत्यु को प्राप्त पूर्वजों की मुक्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहां पिंडदान से प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। प्रेतशिला की चोटी पर ब्रह्मा के चरणचिह्न और तीन स्वर्ण रेखाओं की मान्यता के साथ यहां सत्तू अर्पित करने और पिंडदान के बाद ठहाका लगाने की अनोखी परंपरा भी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:06 PM, 27-Sep-2026
बिहार: एसआईआर विवाद पर जीतनराम मांझी का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, अंतिम फैसला ही मान्य
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एसआईआर को संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए चुनाव आयोग के फैसलों पर उठ रहे सवालों को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि आयोग की प्रक्रिया में संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलता है और अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। और पढ़ें05:19 PM, 27-Sep-2026
बिहार: नेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर, वाल्मीकिनगर बराज में पांच लाख क्यूसेक तक पानी आने की आशंका
नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वाल्मीकिनगर बराज पर 4.24 लाख क्यूसेक जलश्राव दर्ज किया गया है और शाम तक करीब पांच लाख क्यूसेक या उससे अधिक पानी पहुंचने की संभावना है। चलिए बता रहे हैं इस विषय पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने क्या-क्या कहा है? और पढ़ें05:09 PM, 27-Sep-2026
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बागमती, 150 से ज्यादा घर पानी से घिरे
मुजफ्फरपुर में लगातार बारिश के बाद बागमती नदी उफान पर है और खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। कटरा और औराई प्रखंड में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। कटरा की कई पंचायतों में पानी फैलने से 150 से अधिक घर प्रभावित बताए जा रहे हैं और कई इलाकों में आवागमन ठप हो गया है। और पढ़ें04:24 PM, 27-Sep-2026