02:30 PM, 09-Oct-2026
बिहार: नीतीश संवाद का शुभारंभ कर 15 मिनट में निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय झा ने क्या बड़ी घोषणा कर दी?
जदयू प्रदेश कार्यालय में फरक्का जलसंधि पर आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे नीतीश कुमार करीब 15 मिनट में निकल गए। इस दौरान संजय झा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बड़ा बयान दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
01:29 PM, 09-Oct-2026
बिहार: सीयूएसबी में पीएचडी स्कॉलर का धरना, शोध पूरा कराने और यौन उत्पीड़न मामले की जांच रिपोर्ट देने की मांग
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी), गया में एक पीएचडी शोधार्थी अपनी पीएचडी पूरी कराने और वर्ष 2023 में दर्ज शिकायत की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दो अन्य छात्रों के साथ धरने पर बैठी हैं। शोधार्थी ने अपने सुपरवाइजर पर उत्पीड़न और बहाली के बाद परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
और पढ़ें
01:13 PM, 09-Oct-2026
बिहार: दशहरा से पहले किशनगंज को मिल सकता है नया पार्क, 1.72 करोड़ रुपये की लागत से 90% काम पूरा
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अनुमंडल कार्यालय के पीछे मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बन रहे पार्क का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
और पढ़ें
12:32 PM, 09-Oct-2026
बीफार्मा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री आवास मार्च के लिए कहां पर जुटे, सरकार से क्या गुहार लगा रहे हैं?
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों के अलावा बीफार्मा योग्यताधारी भी गांधी मैदान में जुटे हैं। इन लोगों ने भी आज गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च की तैयारी की है। लेकिन, पटना पुलिस पहले से ही यहां पर्याप्त संख्या में तैनात है।
और पढ़ें
12:10 PM, 09-Oct-2026
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती: खाली सीटों को भरने मांग लेकर सीएम आवास मार्च से पहले हंगामा, अभ्यर्थी क्या कह रहे?
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों ने आज गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास मार्च का एलान किया था। वह कलश लेकर मार्च निकालने वाले थे। गांधी मैदान में अभ्यर्थी जुटने लगे। लेकिन, मार्च निकालने से पहले पटना पुलिस वहां पहुंच गई और कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
12:08 PM, 09-Oct-2026
बिहार: बस का इंतजार कर रहे 15 साल के छात्र को मारी गोली, दो सप्ताह पहले स्कूल में हुआ था विवाद
बिहार के रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रहे 15 वर्षीय छात्र आशीष कुमार को अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली छात्र के सीने में बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
और पढ़ें
10:06 AM, 09-Oct-2026
बिहार: सीमित संसाधन, बड़ा सपना! सारण के बॉबी ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य, बढ़ाया मान
बिहार के सारण जिले के काजीपुर गांव निवासी बॉबी कुमार ने एशियन गेम्स की सेपक टकरा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनकर राज्य का मान बढ़ाया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में उनकी अहम भूमिका रही।
और पढ़ें
08:00 AM, 09-Oct-2026
बिहार: राजगीर में नो प्लास्टिक जोन का असर, 55 पर्यटकों पर जुर्माना; विश्व शांति स्तूप परिसर में कचरा घटा
बिहार के राजगीर वन्यजीव अभयारण्य और विश्व शांति स्तूप परिसर को स्वच्छ रखने के लिए वन विभाग की ओर से 2 अक्टूबर से लागू किए गए ‘नो प्लास्टिक जोन’ अभियान का असर दिखने लगा है। अभियान के पहले सप्ताह में पर्यटक मार्गों और स्तूप परिसर में प्लास्टिक कचरे में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 पर्यटकों पर जुर्माना लगाया गया है।
और पढ़ें
07:54 AM, 09-Oct-2026
बिहार: 7,348 स्टाफ नर्सों की हुई पदस्थापना, सरकारी अस्पतालों में दूर होगी कर्मचारियों की कमी
बिहार सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की अनुशंसा पर चयनित 7,348 स्टाफ नर्सों की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापना कर दी है। इनमें 4,888 महिला और 2,460 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।
और पढ़ें
07:50 AM, 09-Oct-2026
बिहार क्राइम: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में मिला शव; पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी अंतर्गत महमदपुर गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता सरिता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में अलमारी के पास मिला। सरिता की शादी करीब छह महीने पहले नीरज कुमार से हुई थी।
और पढ़ें