फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:00 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 09-10-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

03:43 PM, 09-Oct-2026

वेस्ट यूपी मौसम: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि; फसलों को नुकसान की आशंका

Western Disturbance Triggers Storms, Rain and Hail in Western Uttar Pradesh
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में काले बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। देहात में कई जगह ओलावृष्टि की सूचना है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। अगले 24 घंटे मौसम खराब रहने के आसार जताए गए हैं। और पढ़ें
03:20 PM, 09-Oct-2026

मेरठ: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति के साथ दवा लेने जा रही थी; अस्पताल में दम तोड़ा

Woman Riding Motorcycle with Husband Dies After Being Hit by Unknown Vehicle in Meerut
मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में नगला साहू गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। और पढ़ें
विज्ञापन
03:13 PM, 09-Oct-2026

मेरठ: हस्तिनापुर में संविदा सफाईकर्मी अंकित की मौत, घर में फंदे पर मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

Contractual Sanitation Worker Found Dead at Home in Hastinapur, Reason Unclear
हस्तिनापुर की वाल्मीकि कॉलोनी में शुक्रवार को 28 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। वह नगर पंचायत में संविदा सफाईकर्मी था। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है, जबकि परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। और पढ़ें
03:13 PM, 09-Oct-2026

बागपत: पंकज सिंह का हमला; बोले- हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है कांग्रेस, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

Congress Questions Election Commission After Losing Elections, Says BJP MLA Pankaj Singh
बागपत में भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने 2027 में फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। और पढ़ें
01:43 PM, 09-Oct-2026

विक्टोरिया पार्क में 12 अक्टूबर से होगा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच, समीर रिजवी की कप्तानी में उतरेगी यूपी की टीम, महाराष्ट्र से होगा मुकाबला

विक्टोरिया पार्क में 12 अक्टूबर से होगा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच, समीर रिजवी की कप्तानी में उतरेगी यूपी की टीम, महाराष्ट्र से होगा मुकाबला और पढ़ें
01:29 PM, 09-Oct-2026

बागपत आग हादसा: कपिल की मौत, दुकान से सामान निकालते वक्त हुआ था हादसा; सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे

School Students Showcase Their Cricket Skills at Sports for School Tournament in Meerut
खेकड़ा में विनय जैन के मकान में आग लगने और दो गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलस गए थे। दुकान से सामान बाहर निकालने में मदद करते समय झुलसे कपिल कुमार ने शुक्रवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:51 PM, 09-Oct-2026

दिल्ली प्रदर्शन: मेरठ की सीमाओं पर अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात, टोल पर की जा रही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग

Meerut on High Alert Ahead of Opposition Protest in Delhi, Heavy Police Deployment at Borders
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर मेरठ पुलिस अलर्ट है। दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों और सिवाया व काशी टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और आरआरएफ तैनात किए गए हैं। और पढ़ें
12:30 PM, 09-Oct-2026

Meerut: छावनी रामलीला की शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ डोले पर विवाद, हिंदू संगठनों का हंगामा

Meerut: छावनी रामलीला की शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ डोले पर विवाद, हिंदू संगठनों का हंगामा और पढ़ें
12:30 PM, 09-Oct-2026

Bijnor: काली घटाओं से बदला मौसम, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, बारिश की उम्मीद में किसानों की निगाहें आसमान पर

Bijnor: काली घटाओं से बदला मौसम, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, बारिश की उम्मीद में किसानों की निगाहें आसमान पर और पढ़ें
12:30 PM, 09-Oct-2026

मेरठ: छावनी की शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के डोले पर विवाद, पुलिस के रोकने पर हिंदू संगठनों का हंगामा

मेरठ में छावनी रामलीला की शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ डोला शामिल करने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने डोला शामिल नहीं करने की हिदायत दी, जबकि मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed