फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:00 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 9 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:59 PM, 09-Oct-2026

काशी में कांग्रेस-सपा का प्रदर्शन: ज्ञानेश जिस स्कूल से पढ़े वहां कांग्रेस ने गंगाजल छिड़क कर किया शुद्धिकरण

वाराणसी में कांग्रेस और सपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में ऐसी स्थिति पैदा की जा रही है जिसमें नागरिक होने के बावजूद लोग मतदाता नहीं रह पा रहे हैं।  और पढ़ें
12:58 PM, 09-Oct-2026

रेलवे : दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का बड़ा फैसला, हमसफर समेत कई ट्रेनें निरस्त

दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर पड़ेगा। जाम की आशंका के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें आज निरस्त रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

और पढ़ें
विज्ञापन
12:52 PM, 09-Oct-2026

जेन-जी का दम: जंतर-मंतर के बाद अलीगढ़ में दिखा, एएमयू में 18 दिन के आंदोलन की भेंट चढ़े प्रॉक्टर नवेद, हटाए

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  (एएमयू) में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल के बीच यूनिवर्सिटी  प्रशासन ने प्रॉक्टर बदल दिया है। आंदोलन के 19वें दिन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मो. नफीस अहमद अंसारी को नया प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। और पढ़ें
12:51 PM, 09-Oct-2026

दिल्ली प्रदर्शन: मेरठ की सीमाओं पर अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात, टोल पर की जा रही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर मेरठ पुलिस अलर्ट है। दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों और सिवाया व काशी टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और आरआरएफ तैनात किए गए हैं। और पढ़ें
12:45 PM, 09-Oct-2026

यूपी: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक; जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश

योगी सरकार ने 455 लेखपालों को पदोन्नति दी है। ये सभी राजस्व निरीक्षक बनाए गए हैं। अब जल्द ही तैनाती के आदेश जारी होंगे। इसके लिए राजस्व परिषद ने ऑनलाइन डीपीसी से प्रक्रिया पूरी कर ली है। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
12:44 PM, 09-Oct-2026

कानपुर: 25 साल पुराना मारपीट का मामला, 13 साल में एक भी गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, साक्ष्य अभाव में दो बरी

Kanpur News: काकादेव क्षेत्र में वर्ष 2001 में भाजपा के दो गुटों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी के 25 साल पुराने मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवर्षि देव कुमार की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में भाजपा नेता गुड्डू मिश्रा और बब्लू मिश्रा को बरी कर दिया। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष 13 साल तक एक भी गवाह पेश नहीं कर सका।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 09-Oct-2026

प्रयागराज : युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जंतर मंतर पर जाने से पहले ही नजरबंद

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को हाउस अरेस्ट किए जाने का संगठन ने आरोप लगाया है। युवा मंच ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा सवाल बताते हुए आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। अनिल सिंह ने कहा कि सरकार की कोशिशों से अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं रुकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि धर्मेंद्र प्रधान के बाद दूसरा विकेट भी गिरेगा।

और पढ़ें
12:40 PM, 09-Oct-2026

बरेली: आईवीआरआई के छात्रों का धरना पांचवें दिन भी जारी, लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे छात्र

धरना स्थल पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से प्रेरणादायक गीत गाए। 'हम होंगे कामयाब' जैसे गीतों के माध्यम से उन्होंने एकजुटता और अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने का संदेश दिया। और पढ़ें
12:30 PM, 09-Oct-2026

Meerut: छावनी रामलीला की शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ डोले पर विवाद, हिंदू संगठनों का हंगामा

Meerut: छावनी रामलीला की शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ डोले पर विवाद, हिंदू संगठनों का हंगामा और पढ़ें
12:30 PM, 09-Oct-2026

Bijnor: काली घटाओं से बदला मौसम, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, बारिश की उम्मीद में किसानों की निगाहें आसमान पर

Bijnor: काली घटाओं से बदला मौसम, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, बारिश की उम्मीद में किसानों की निगाहें आसमान पर और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed