10:42 PM, 03-Nov-2026
बिहार: राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे चिराग पासवान, बोले- सत्ता के लिए विदेशी ताकतों का ले रहे सहारा
हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे सत्ता हासिल करने के लिए विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से उनके परिवार के सदस्यों की कुछ संगठनों और लोगों से मुलाकात पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।
और पढ़ें
09:50 PM, 03-Nov-2026
बिहार: व्यवसायी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली; दुकान से घर के रास्ते में बनाया निशाना; मचा हड़कंप
खगड़िया के एसडीओ रोड स्थित प्लाई गली रोड में दो अज्ञात अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। घायलों की पहचान सज्जन खेतान (60 वर्ष) और उनके पुत्र कन्हैया खेतान (30 वर्ष) के रूप में हुई है।
और पढ़ें
09:45 PM, 03-Nov-2026
बिहार: 20 लाख से अधिक की फर्जी एफडीआर, 18 लाख रुपये का लोन; बक्सर में बैंक से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
बक्सर में फर्जी एफडीआर और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे ग्रामीण बैंक से लाखों रुपये का लोन लेने के आरोपी को इटाढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बैंक अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर करीब 18 लाख रुपये का डिमांड लोन हासिल करने का आरोप है।
और पढ़ें
09:33 PM, 03-Nov-2026
बिहार के मधुबनी में पुलिस फायरिंग पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार के मधुबनी में पुलिस फायरिंग पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
और पढ़ें
08:55 PM, 03-Nov-2026
बिहार: एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार; चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद
सीवान में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कुख्यात चंदन कुमार सिंह और उसके सहयोगी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में चार पिस्टल, 58 जिंदा कारतूस, दो लग्जरी गाड़ियां, छह मोबाइल फोन, 45,220 रुपये नकद और एक ड्रोन बरामद किया गया है।
और पढ़ें
08:01 PM, 03-Nov-2026
बिहार: सड़क किनारे मिला अधेड़ का सिर कुचला शव, हत्या कर फेंकने की आशंका; किसने दी वारदात को अंजाम?
छपरा के अवतार नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का सिर कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सैदपुर झौवा निवासी भन्नु राय के रूप में हुई है।
और पढ़ें
07:39 PM, 03-Nov-2026
बिहार: प्रदेश की इस नगर निगम में 8.44 करोड़ की योजनाओं में खेल! नगर आयुक्त सस्पेंड, 46 पार्षदों ने जड़ा ताला
बिहार के सहरसा नगर निगम में विकास योजनाओं में वित्तीय अनियमितता के आरोप में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को निलंबित कर दिया गया है। जांच में 8.44 करोड़ रुपये की चार योजनाओं को 68 टुकड़ों में बांटकर टेंडर प्रक्रिया से बचने का मामला सामने आया।
और पढ़ें
07:25 PM, 03-Nov-2026
बिहार: आरा में शूटर की हाफ पैंट में परेड, पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पैदल घुमाया
बिहार के आरा में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर पिंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद हाफ पैंट में सड़क पर पैदल घुमाया। आरोपी को नवादा थाने से अदालत तक करीब ढाई किलोमीटर पैदल ले जाया गया।
और पढ़ें
07:07 PM, 03-Nov-2026
बिहार में डीएम के साथ बदसलूकी!: कलेक्टर का कॉलर पकड़ने वाली महिला के हाथ में थी चप्पल, मौके पर अफरा-तफरी
मधुबनी के बाबूबरही स्थित बलिराजगढ़ में ग्रामीण अशोक यादव की मौत के बाद तनाव बढ़ गया। मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे डीएम आनंद शर्मा का आक्रोशित महिला ने कॉलर पकड़ लिया। घटना के बाद डीएम और एसपी को सुरक्षा गार्डों ने सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
06:57 PM, 03-Nov-2026
बिहार: 'पत्नी के चुनाव में खर्च किए 19 करोड़, कांग्रेस ने दिए थे सिर्फ 8 लाख रुपये', अनंत सिंह का दावा
बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की बातचीत का एक पुराना कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें अनंत सिंह कथित तौर पर दावा कर रहे हैं कि 2019 के मुंगेर लोकसभा चुनाव में पत्नी नीलम देवी के प्रचार पर उन्होंने 19 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि कांग्रेस ने केवल आठ लाख रुपये दिए थे।
और पढ़ें