Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 17 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:30 AM, 17-Nov-2026

बिहार: जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, घरों से बाहर भागे लोग

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित जनता फ्लैट के पास मंगलवार सुबह करीब चार बजे रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में रुई, अन्य सामान और एक मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। दमकल की तीन से चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। और पढ़ें
11:14 AM, 17-Nov-2026

बिहार: शादी समारोह में विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, दो मासूम भाइयों को लगी गोली, पांच साल के बच्चे की मौत

बिहार के मधेपुरा जिले में शादी समारोह के बाद हुए विवाद में कथित तौर पर देसी कट्टे से फायरिंग की गई। इसमें दो सगे भाइयों 5 वर्षीय सरफराज और 3 वर्षीय अली हुसैन को गोली लग गई। सरफराज की रास्ते में मौत हो गई, जबकि अली हुसैन गंभीर रूप से घायल है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:52 AM, 17-Nov-2026

बिहार में ठंड ने बढ़ाई दस्तक, अगले 72 घंटे घना कोहरा! रात में गिरेगा तापमान

बिहार में ठंड ने बढ़ाई दस्तक, अगले 72 घंटे घना कोहरा! रात में गिरेगा तापमान और पढ़ें
10:13 AM, 17-Nov-2026

पटना में आज: कांग्रेस करेंगे बड़ा खुलासा, जदयू दफ्तर में क्या होगा? ड्राइवर एसोसिएशन भी रखेगा अपनी मांगें

Patna News: पटना में आज कई ऐसी हलचल देखने को मिलेगी, जिन पर राजनीतिक गलियारे से लेकर आम लोगों तक की नजर रहेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। कुछ ऐसे कार्यक्रम भी हैं, जिनकी तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। आइये जानते हैं राजधानी में आज क्या-क्या होगा?
  और पढ़ें
09:43 AM, 17-Nov-2026

बिहार: छठ घाटों पर हंगामा करने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में छठ महापर्व के दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा और हो-हल्ला करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छठ घाटों की निगरानी कर रही थी। और पढ़ें
08:19 AM, 17-Nov-2026

बिहार: छठ की तैयारियों के बीच 4 साल की बच्ची से कुकर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में छठ महापर्व के दौरान चार साल की बच्ची के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद 16 नवंबर को परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:03 AM, 17-Nov-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में 37 वर्षीय अरविंद प्रसाद की मौत हो गई। वह छठ पर्व का सामान खरीदने बनघारा जा रहे थे। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हुआ। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed