Live
Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की सात सीटों का परिणाम कब तक आएगा? किस सीट का आया परिणाम?
{"_id":"6ae00601c4e485a88007dae2","slug":"bihar-mlc-result-live-kosi-tirhut-darbhanga-saran-teacher-patna-graduate-result-bihar-news-2026-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की सात सीटों का परिणाम कब तक आएगा? किस सीट का आया परिणाम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 27 Oct 2026 05:25 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:25 PM IST
खास बातें
Bihar News : मतपेटियां खुल चुकी हैं, हालांकि रुझान बहुत धीरे आ रहे हैं। बिहार विधान परिषद की सभी आठ सीटों का परिणाम आज की तारीख में आ जाए, इसकी संभावना कम है। एक सीट का परिणाम आ चुका। मत पत्रों से चुनाव हुआ है, इसलिए परिणाम आने में समय लगेगा। पटना स्नातक निर्वाचन से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आगे चल रहे है। जानिए अपडेट...
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:01 PM, 27-Oct-2026
मतगणना: नवल किशोर यादव ने बनाई बढ़त
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। पहले राउंड में नवल किशोर यादव ने 1273 वोट हासिल किए, जबकि डॉ. संजीव कुमार को 1271 वोट मिले। इस तरह नवल किशोर यादव ने डॉ. संजीव कुमार पर दो वोटों की बढ़त बना ली है।05:21 PM, 27-Oct-2026
Tirhut Teacher MLC Narendra Singh : भाजपा के नरेंद्र सिंह की जीत, आधिकारिक घोषणा बाकी
तिरहुत शिक्षक सीट से एनडीए समर्थित उम्मीदवार जीत चुके हैं। तिरहुत शिक्षक सीट से एनडीए समर्थित नरेंद्र सिंह मतगणना में शुरू से आगे चल रहे थे। वह 594 मतों से जीते। आधिकारिक घोषणा बाकी है। इधर, पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से मतगणना अभी शुरू ही हुई है। उस हिसाब से स्नातक का परिणाम अगली तारीख तक आने की ही उम्मीद है।
विज्ञापन
05:05 PM, 27-Oct-2026
Saran Teacher MLC Election : निर्दलीय राहुल राज आगे, दूसरी वरीयता के वोट पर सभी की नजर
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज 2723 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, जेडीयू समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 2440 मत मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। जनसुराज समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद 1999 मतों के साथ तीसरे, जबकि जयराम यादव 1708 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं। मतगणना में कुल 9197 वैध मत पाए गए हैं, जबकि 371 मत अवैध घोषित किए गए हैं। जीत के लिए 4600 मतों का कोटा निर्धारित किया गया है। प्रथम वरीयता के मतों में कोई भी प्रत्याशी निर्धारित कोटे तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में अब दूसरी वरीयता के मतों की गिनती निर्णायक हो सकती है। राहुल राज की बढ़त के बावजूद अंतिम परिणाम के लिए दूसरी वरीयता के मतों की गणना अहम होगी। सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि दूसरी वरीयता के मतों से किस प्रत्याशी को कितना फायदा मिलता है और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद पहुंचने में कौन सफल होता है।
04:11 PM, 27-Oct-2026
Bihar MLC Election: सारण में जनसुराज के प्रत्याशी आगे
बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के शुरुआती रुझान में जनसुराज समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद आगे चल रहे हैं, जबकि जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर पीछे हैं। पांच टेबलों पर हुई शुरुआती गिनती में आफाक अहमद को 1172 और आनंद पुष्कर को 942 मत मिले हैं। इस तरह आफाक अहमद 230 मतों से आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिला निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, कुल 9570 मतों की गणना में 9199 वैध और 371 अवैध मत पाए गए हैं। मतगणना सारण जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।03:35 PM, 27-Oct-2026
Bihar Election News: पटना स्नातक निर्वाचन से जदयू आगे
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आगे चल रहे हैं, जबकि राजद के डॉक्टर संजीव कुमार दूसरे और जन सुराज के डॉक्टर अनुज कुमार सिंह तीसरे स्थान पर हैं। डॉक्टर अनुज कुमार सिंह को अनंत सिंह का समर्थन प्राप्त है। इस बीच, नीरज कुमार और अनुज सिंह के समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगे हैं।03:05 PM, 27-Oct-2026
Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन में NDA प्रत्याशी आगे
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, नरेंद्र प्रसाद सिंह को 1,931 वोट मिले हैं, जबकि सीपीआई प्रत्याशी संजय सिंह 1,769 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा को 1,710 और जन सुराज के प्रत्याशी श्याम नंदन यादव को 1,458 वोट मिले हैं। नरेंद्र प्रसाद सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय सिंह से 162 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:28 PM, 27-Oct-2026
Tirhut Election News: तिरहुत के शिक्षक और स्नातक में कौन आगे?
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना शुरू हो गई है। पहले राउंड में एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 1,872 मत हासिल कर महागठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी संजय सिंह पर 159 मतों की बढ़त बना ली है। संजय सिंह को 1,713 मत मिले हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा तीसरे और जन सुराज के प्रत्याशी श्याम नंदन यादव चौथे स्थान पर हैं। इधर, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में अभी विलंब हो रहा है। यहां दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।02:00 PM, 27-Oct-2026
Bihar Election News: दरभंगा में कब आएगा परिणाम, डीएम ने बताया
दरभंगा में बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम कौशल कुमार ने कहा कि चुनाव परिणाम दोपहर तीन बजे के बाद आने की संभावना है। फिलहाल मतपत्रों का संख्यात्मक विवरण तैयार कर लिया गया है और अब अभ्यर्थीवार विवरण तैयार किया जा रहा है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतपत्रों की गणना जारी है। डीएम ने बताया कि मतपत्र काफी लंबे होने के कारण संख्यात्मक विवरण तैयार करने में समय लग रहा है। अब तक पांच राउंड की तैयारी पूरी हुई है। अनुमान है कि दोपहर तीन से चार बजे तक पांच और राउंड की तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इससे गणना किए गए मतपत्रों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी, जिसके बाद अभ्यर्थीवार मतगणना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन के अनुसार सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है।01:39 PM, 27-Oct-2026
Bihar Election News: तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट का क्या है हाल?
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में पहले राउंड के नतीजे आने में करीब एक घंटे का समय लगने की संभावना है। फिलहाल मतपत्रों की छंटाई का काम जारी है, जिससे मतगणना में और विलंब हो सकता है। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में भी देरी होने की आशंका है। मतगणना केंद्र में प्रवेश को लेकर सख्ती बरती जा रही है। चुनाव एजेंट, मतगणना एजेंट और प्रत्याशियों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।01:19 PM, 27-Oct-2026