सब्सक्राइब करें

Bihar Vidhan Sabha Live: राजद विधायक बोले- पाखंडियों का नाश करना होगा, विजय सिन्हा ने किया पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Feb 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Budget Session Live: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से 10 मिनट पहले सीएम नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी पहुंच चुके हैं। सत्ता पक्ष के विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन से गायब रहने का मामला उठाया। 

Bihar Vidhan Sabha Live: Bihar Budget Session: NDA VS Grand Alliance: RJD, JDU, Nitish Kumar Tejashwi Yadav
बिहार विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:13 PM, 19-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live News: मैथिली ठाकुर ने लालू की तुलना किससे कर दी?

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह बिहार सबको याद है। जब मैं 2005 से पहले के बिहार को याद करती हूं तो मुझे महाभारत के धृतराष्ट्र की याद आती है। वह अंधे थे। वह देखना भी नहीं चाहते थे। उन्हें हस्तिनापुर की चिंता नहीं बल्कि दुर्योधन की चिंता रहती थी। जब बेटियां स्कूल जाने से डरती थी, सरकारी स्कूल के नाम पर टूटी फूटी दीवारें थीं। जब शिक्षक वेतन के लिए भटकते रहते थे। बच्चे भूखे पेट स्कूल जाने पर मजबूर थे। जनता रोती थी। वह कहती रहती थी कि बिहार पिछड़ रहा है, तब भी इनका दिल नहीं पसीजा। 2005 से पहले ऐसा ही अंधेरा था। स्कूल में ताले लगे रहते थे। बजट आता तो था लेकिन जनता तक पहुंचता नहीं था। रिपोर्ट में विद्यालय थे लेकिन जमीन पर घास उगते रहते थे। हमारी विपक्ष के साथ भी उस वक्त के साक्षी रहे हैं। जो बीत गई सो बात गई। इतिहास कभी उन्हें माफ नहीं करेगी। 
03:35 PM, 19-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: भाजपा विधायक सुजीज पासवान ने राजद विधायकों पर बोला हमला

भाजपा के विधायक सुजीत पासवान ने राजद विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि जो कल तक सो रहे अंधेरों की गोद में, वो आज उजालों पर सवाल उठा रहे हैं। सवाल उठाने वालों से मैं पूछना चाहता है कि 2005 से पहले बिहार का क्या हाल है? शिक्षा की कैसी स्थिति थी? लालू राबड़ी शासनकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी थी। उस दौर में कलम नहीं, बंदूकें चलती थी। आज दौर बदल गया। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व शिक्षा को बुलंदियों पर पहुंचाया। विद्यालय और उच्च विद्यालयों की संख्या में वृद्धि हुई। बालिकाओं की शिक्षा में बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। 
03:07 PM, 19-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: राजद विधायक ने गिनाए तेजस्वी यादव के काम

राजद विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के बारे में कौन नहीं जानता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई गई। बिजली बिल माफ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीफ एक्सपोर्ट बनाकर भाजपा के लोग कथित हिन्दू बनते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग पाखंडी थे। 
 
02:31 PM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: विजय सिन्हा ने चंद्रशेखर पर किया पलटवार

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने उन्हे टोकते हुए कहा कि विधायक चंद्रशेखर पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। विद्वान आदमी है फिर भी प्रधानमंत्री को जातिसूचक शब्द से जोड़ रहे हैं। सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद लिखते हैं। वह लालू यादव कब से लिखने लगे। क्या वह पाखंडवाद नहीं है। कथनी और करनी एक होनी चाहिए। अपने अंदर झांके। इस तरह की भाषा उचित नहीं है। 
02:23 PM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: राजद विधायक ने कहा- पाखंडवादियों का अंत करना होगा

पूर्व शिक्षा मंत्री और राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे विधानसभा में भगवान ने पाखंडियों का नाश करने के लिए भेजा गया गया है। पाखंडवादियों का अंत करना होगा। 17 साल के एनडीए शासनकाल में मेडल लाओ नौकरी पाओ की नीति थी क्या? उन्होंने तेजस्वी यादव के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दो लाख से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को बीपीएससी के जरिए नौकरी दी। EWS आरक्षण में सात दिनों के अंदर सबकुछ हो गया और यूजीसी बिल पर इतना समय लग गया। यह लोग पाखंडी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की। 
01:50 PM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: बिहार में बंद नहीं होंगे एथनॉल प्लांट

बिहार विधान परिषद में राज्य के एथेनॉल प्लांट को लेकर सवाल उठे। इस पर उद्योग विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने जवाब दिया कि राज्य में कोई भी एथनॉल प्लांट बंद नहीं होने जा रहा है। यह बात सबलोग स्पष्ट तौर पर समझ लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 PM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: सुनील सिंह बोले- विधानमंडल के कई एमएलसी और मंत्री पीते हैं शराब

राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि फिर से मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनसे बड़ा भ्रष्टाचारी इस राज्य में कोई नहीं है। उन्होंने भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति अर्जित की है। तो इस मामले में उनसे बड़ा ज्ञान तो कोई नहीं। लेकिन अगले के ज्ञान के बारे में कोई टिप्पणी करता है तो उनसे बड़ा अज्ञानी कोई नहीं होता है। सुनील सिंह ने आरोप लगााय कि हर साल 25 हजार करोड़ का अवैध धंधा फल फूल रहा है। छोटे बच्चे सूखे नशे के शिकार हो रहा है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां शराब नहीं मिल रही है। आप प्रेम भाव से कहीं भी खोजिए तो शराब मिल जाएगी। बिहार विधान मंडल के कैंपस में भी शराब की आपूर्ति हो जाएगी। जितने भी नए नए लड़के नशे की चपेट में आ गए हैं। 20 और 40 चेक पोस्ट से आप शराब रोक नहीं सकते हैं। आप पड़ोसी राज्य और नेपाल में शराबबंदी नहीं है। बिहार विधान मंडल के कई एमएलसी या एलएलए है जो रोज शराब पीते हैं। वहां रोज बोलतें खुलती हैं। मैं इनका नाम जानता हूं लेकिन इनका नाम मैं नहीं बताऊंगा। यह लोग सत्ताधारी पार्टी के लोग है। क्या मंत्री और क्या विधायक? शराबबंदी बिहार में है ही नहीं। जब शराबबंदी कानून नहीं था, उससे ज्यादा शराब अब राज्य में आ रही है। राज्य के युवा सूखा नशा कर रहे हैं। बिहार को उड़ता पंजाब बना दिया गया है।  
12:46 PM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: डीजे पर रोक लगाने की मांग पर मंत्री ने क्या कहा?

विधान परिषद में शादी और अन्य कार्यक्रमों में डीजे पर रोक की मांग की गई। राजद एमएलसी ने कहा कि डीजे का निर्माण सरकार नहीं रोक रही है। तब उसे पर रोक कैसे लगेगी। डीजे की वजह से हार्ट अटैक से लोगों की मौत हो रही है। इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। इस पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है। 15 दिन के अंदर बिना परमिशन वाले डीजे वाहन पर रोक लगा दी जाएगी। 
11:59 AM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: कालाबाजारी के मुद्दे पर घिरी सरकार

खाद की कालाबाजारी का मुद्दे पर जदयू और भाजपा के विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। जदयू विधायक ने मोतिहारी में कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। भाजप विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मेरे क्षेत्र में भी खाद की कालाबाजारी हो रही है। सरकार प्राथमिकी तो करती है लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार काम कर रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। 
11:35 AM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: भाजपा जदयू के विधायकों ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को घेरा

कचरा निस्तारण के मुद्दे पर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार और जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हर जिले में कचरा से लोग परेशान हैं। रिहायशी इलाके में ही डपिंग यार्ड बनाए जा रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मेडिकल वेस्ट का कोई समाधान नहीं है। इसके बाद मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार इस मामले पर गंभीर है। काम हो रहा है। इस पर जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार कहा काम नहीं हो रहा है। विजय सिन्हा के समर्थन में पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा खड़े होकर बोलने लगे कि मंत्री विजय सिन्हा अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बाद सुनील कुमार ने पूछा कि आप प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या? तब विजय सिन्हा खड़े हुए और सुनील सिंह को जवाब दिया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed