सब्सक्राइब करें

CG Election Live: मुंगेली में पीएम का दावा, तीन दिसंबर को बन रही है भाजपा की सरकार; महादेव एप पर बघेल को घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

PM Modi Chhattisgarh Visit Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढ़ाई-ढ़ाई साल का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन पहले ढ़ाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के पैसों का अंबार जमा कर लिया। जब ढ़ाई साल पूरा होने को आए, तो तिजोरी दिल्ली वालों के लिए खोल दी। दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया।

CG Election 2023 Live PM Modi in Chhattisgarh Today Attend Public Meetings in Mungeli And Mahasamund
रैली को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : छत्तीसगढ़ भाजपा
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:49 PM, 13-Nov-2023

छत्तीसगढ़ में आखिरी सभा

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी यह छत्तीसगढ़ में आखिरी सभा है। जहां मैं गया, वहां मुझे वोट मांगने की जरूरत नहीं। पहले चरण में कांग्रेस की हालत खराब है। दूसरे चरण में भाजपा का आना और 30% वाले कका का जाना तय है। मैं निमंत्रण देने आया हूं कि तीन दिसंबर के बाद भाजपा का शपथ तय है। भारत माता के जयकारे के साथ पीएम मोदी ने अपना उद्बोधन समाप्त किया। 45 मिनट तक पीएम मोदी ने भाषण दिया।  अपने हर मिनट में मोदी ने जनता का दिल जीतने की कोशिश की।
02:49 PM, 13-Nov-2023

भगवान राम सी जुड़े हर जगह को संवारा जा रहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आदिवासी क्षेत्रों में एनीमिया कि स्थिति खराब है। केंद्र पोषण अभियान चला रही है। मुफ्त में कुपोषण समापत करने की कसम खाई है। मैं आपके बीच से आया हूं, इसलिए दर्द जानता हूं। इसलिए दिसंबर में समापत होने वाली योजना अब आगले पांच साल तक चलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि महासमुंद दक्षिण कौशल की राजधानी है। यहां की संस्कृति अलग है। भगवान राम सी जुड़े हर जगह को संवारा जा रहा है। आदिवासी संस्कृति को निखारा जा रहा है। 

 
Trending Videos
02:48 PM, 13-Nov-2023

गरीबों को मकान देने का सौभाग्य मिलेगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीब का सपना होता है कि उसका अपना और पक्का घर हो। कच्चे मकान में जो आबादी होती है वह गरीबों की होती है। 2014 में जब मैं पीएम बना, तब चार करोड़ घर गरीबों को दिए। यह आंकड़ा बहुत बड़ा है। छत्तीसगढ़ में जब तक भाजपा थी सब ठीक होता था। मुझे खुशी है कि मैं यहां छत्तीसगढ़ से शुरू से जुड़ा हूं। संगठन में काम किया हूं। गांव, गली और मोहल्ले में गया हूं। 10 लाख से अधिक आवास भाजपा शासन में बने। कांग्रेस की सरकार आते ही देखा कि मोदी की योजना टाइट है, कमीशन संभव नहीं, तो रूकावट शुरू कर दी। अब कांग्रेस सरकार को हटाना तय कर लिया है। पहले चरण में सुफड़ा साफ हो गया है। मुझे व्यक्तिगत खुशी है, जैसे ही भाजपा की सरकार आएगी मुझे गरीबो का मकान देने का सौभाग्य मिलेगा। 18 लाख गरीबों को मकान देना पक्का कर लिया है, उसका पुण्य आप सभी को मिलेगा।
02:48 PM, 13-Nov-2023

जय जोहर से भाषण की शुरूआत

पीएम नरेंद्र मोदी ने जय जोहर से भाषण की शुरूआत की। माता खल्लारी और राम चंडी देवी के भक्तों को बधाई दी। पहले चरण के चुनाव के लिए बधाई दी। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र काम छत्तीसगढ़ को लूटना है, लेकिन अब छत्तीसगढ़ को लूटने वाले जाएंगे। विकास करने वाली भाजपा आएगी, तब जाकर छत्तीसगढ़ का विकास होगा।
02:48 PM, 13-Nov-2023

पारंपरिक तरीके हुआ स्वागत

महासमुंद के बेमचा भाठा मैदान में आयोजित विजय संकल्प महारैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और महासमुंद लोकसभा के सभी विधानसभा के प्रत्याशियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

 
12:18 PM, 13-Nov-2023
पीएम ने गिनाए डबल इंजन की सरकार के फायदे
मुंगेली रैली में नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार होती है और राज्य में भी भाजपा की सरकार होती है, तो डबल इंजन की ताकत लग जाती है। डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करती है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने आपसे जो वादे किए हैं, जो गारंटियां दीं, वो सरकार जल्द से जल्द पूरा करके दिखाएगी। ये मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी का मतलब होता है उस गारंटी का पूरा होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:16 PM, 13-Nov-2023
पीएम मोदी ने धान खरीदी पर कहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने यहां धान किसानों से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का धान खरीदा है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा ने किसानों को ज्यादा खरीद, ज्यादा दाम और साथ ही बोनस की गारंटी दी है। ये गारंटी पूरी होगी, क्योंकि ये मोदी की गारंटी है। आगे कहा कि वोटबैंक और तुष्टिकरण के लालच में कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस ने दलित, ओबीसी और आदिवासी की आस्था तक का सम्मान नहीं किया। 
12:13 PM, 13-Nov-2023
सीएम बघेल की जीत पर पीएम मोदी का दावा
मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली से जो पत्रकार मित्र और राजनीतिक विश्लेषक आते हैं वो सीना तानकर कहते हैं शर्त लगा लो, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री (भूपेश बघेल) खुद हार रहे हैं।
12:07 PM, 13-Nov-2023
शराबबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी बोले
मुंगेली की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि शराब बंदी का दावा देने वाली सरकार ने जमकर शराब घर घर तक पहुंचाई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने करोड़ों रुपये का शराब घोटाला किया है।  प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैं वोट मांगने नहीं आया हूं बल्कि तीन दिसम्बर के बाद जो भाजपा की सरकार बन रही है। 
12:04 PM, 13-Nov-2023
पीएससी घोटाले को लेकर बघेल सरकार पर तंज
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के गणितबाजों से सवाल पीएससी घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ के युवाओं का भी है। जिन हजारों युवाओं ने दिन-रात पढ़ाई करके, परीक्षा पास की थी, उनको किस फॉर्मूले से बाहर निकाला गया। कांग्रेस नेताओं के बच्चों को गणित के किस फॉर्मूले से भर्ती किया गया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed