फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Tragedy: Three Brothers Drown in Water-Filled Pit Formed by Illegal Mining

पूर्णिया में बड़ा हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत, खेलते-खेलते काल के गाल में समाए

Sun, 09 Aug 2026 02:34 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 02:34 PM IST
सार

पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाई पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन को हादसे की वजह बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Purnia Tragedy: Three Brothers Drown in Water-Filled Pit Formed by Illegal Mining
रोते बिखलते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाई पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव गड्ढे से बाहर निकाले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।

विज्ञापन

यह हादसा जिले के कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या-07 स्थित आलमनगर में रविवार सुबह हुआ। मृतकों की पहचान मो. मोफिजूल (11), मो. तफीजूल (9) और सैराजुल (7) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मृतक बच्चों के पिता आलमगीर ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे तीनों बेटे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे घर से करीब 100 मीटर दूर धर्म कांटा के पास बने एक गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। संतुलन बिगड़ने से तीनों पानी से भरे गड्ढे में गिर गए और डूब गए। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने दौड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला; तीनों की मौत

बताया जाता है कि आलमगीर के आठ बेटे हैं, जिनमें से तीन की इस हादसे में एक साथ मौत हो गई। घटना के बाद पिता आलमगीर, मां दुलहरी, दादा मो. अख्तर और दादी मेहनूर का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के कारण कई फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। हालिया बारिश के चलते इन गड्ढों में पानी भर गया है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे गड्ढे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं।

सूचना मिलने पर कसबा थाना पुलिस और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। कसबा के अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सरकारी मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed