फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: CM Samrat makes announcements for students changes to be made in the education and examination systems.

Bihar: बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे; जानिए

Sun, 09 Aug 2026 01:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Aug 2026 01:42 PM IST
सार

बिहार के छात्रों के लिए काम की खबर है। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के साथ छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar: CM Samrat makes announcements for students changes to be made in the education and examination systems.
सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को चार महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन फैसलों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाना और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष राज्यस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सीखने की क्षमता में लगातार सुधार के लिए जरूरी सुझाव देगी। सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक विद्यालय को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाओं से जोड़ा जा सके।

विज्ञापन


परीक्षा प्रणाली में तकनीक और AI का होगा इस्तेमाल
परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए भी राज्यस्तरीय परीक्षा सुधार समिति बनाई जाएगी। यह समिति बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं और कक्षा स्तर पर होने वाले मूल्यांकन को अधिक सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उपाय सुझाएगी। छात्रों के ज्ञान, समझ और विश्लेषण क्षमता के आकलन को बेहतर बनाने के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर भी सुझाव दिए जाएंगे।
विज्ञापन


छात्रों से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री और मंत्री
शिक्षा व्यवस्था से जुड़े छात्रों के सुझाव और समस्याएं जानने के लिए विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक छात्रों के साथ सीधे संवाद करेंगे। सरकार का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए छात्रों की समस्याओं को समझने और उनके सुझावों के आधार पर शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Politics: तेजस्वी अपनी नई टीम कैसा बना रहे, राजद में लालू के करीबियों का क्या होगा? जानिए सब कुछ

छात्र कल्याण के लिए अलग निदेशालय का गठन
मुख्यमंत्री ने छात्र कल्याण से जुड़ा एक और बड़ा फैसला बताया। छात्रों के हित में चलने वाली योजनाओं और कार्यों के बेहतर समन्वय तथा प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों में निदेशालय का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों को अधिक व्यवस्थित तरीके से लागू करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed