फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Speeding car rams into multiple vehicles; enraged mob beats up two youths, including the driver.

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आक्रोशित भीड़ ने चालक समेत दो युवकों को पीटा

Sun, 09 Aug 2026 10:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Aug 2026 10:54 AM IST
सार

पटना के फुलवारीशरीफ के नया टोला में नशे में धुत कार सवारों ने तेज रफ्तार में कई वाहनों को टक्कर मार दी। आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और इलाज के बाद कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Bihar News: Speeding car rams into multiple vehicles; enraged mob beats up two youths, including the driver.
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के नया टोला में शनिवार शाम नशे में धुत कार सवारों ने तेज रफ्तार में कई वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक समेत उसमें सवार दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एम्स की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। नया टोला स्थित बेकरी-बिस्कुट दुकान के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क किनारे खड़े और गुजर रहे कई वाहनों को टक्कर लग गई। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने चालक और उसके साथी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कार में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


पढे़ं: गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा; लोग घरों में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान फुलवारी के टमटम पड़ाव निवासी रवींद्र कुमार के पुत्र रंजीत कुमार और बिड़ला कॉलोनी निवासी घनश्याम चौहान के पुत्र रंजीत चौहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में थे।

पुलिस दोनों को भीड़ से बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई। इस दौरान दोनों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई करने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया। उनके भागने की कोशिश के दौरान भीड़ फिर उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़ी, जिससे कुछ देर के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों का सीएचसी में इलाज कराया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed