Bihar: मनेर में पुराने विवाद पर दो गुट भिड़े, मारपीट के बीच बाइक फूंकी; गोलीबारी के दावे से पुलिस का इनकार
बिहार के मनेर के व्यापुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच दो बार मारपीट हुई। एक बाइक फूंक दी गई और गोलीबारी के आरोप लगे, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया। दोनों पक्षों ने शिकायत दी, पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर गांव में शनिवार देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक बाइक में आग लगा दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलीबारी होने का दावा किया है, लेकिन पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है।
ग्रामीणों के अनुसार, व्यापुर के पूर्व मुखिया राजेश रंजन के परिजन गोपालपुर में एक कार्यालय का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान श्यामबाबू राय और हरेंद्र गुट के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में पूर्व मुखिया के भाई जसबीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि पहली घटना के कुछ देर बाद पंचायत सरकार भवन के समीप दोनों गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए। यहां भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान कई राउंड गोलीबारी भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पढे़ं: गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा; लोग घरों में कैद
एक पक्ष की ओर से श्यामबाबू राय ने मनेर थाने में आवेदन देकर 17 लोगों को नामजद किया है। आवेदन में करीब डेढ़ लाख रुपये छीनने, मारपीट करने, बम फोड़ने और बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई है और एक बाइक जलाए जाने की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने गोलीबारी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।