{"_id":"6a76bd08e4f8e2cda803d52b","slug":"bihar-crime-man-slits-wife-throat-after-5-years-of-separation-family-alleges-murder-over-property-dispute-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: इस जिले में पति ने पत्नी का गला रेता, पांच साल से रह रहा था अलग; जमीन विवाद में हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: इस जिले में पति ने पत्नी का गला रेता, पांच साल से रह रहा था अलग; जमीन विवाद में हत्या का आरोप
Sat, 08 Aug 2026 11:43 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:43 AM IST
सार
नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी गिन्नी मालाकार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के माली टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने धारदार चाकू से अपनी ही पत्नी का गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान गिन्नी मालाकार की 65 वर्षीय पत्नी बच्ची देवी के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी पति प्रताड़ना और अवैध संबंध के आरोप से था परेशान
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी पति गिन्नी मालाकार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पारिवारिक विवाद को इसका कारण बताया है। आरोपी का कहना है कि शनिवार की सुबह वह चापाकल पर बाल्टी में पानी भर रहा था, तभी उसकी पत्नी ने आकर जानबूझकर पानी गिरा दिया। जब उसने इसका कारण पूछा, तो इसी बीच उसका बेटा वहां आ पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी का दावा है कि वह पिछले पांच वर्षों से अपने बेटे और पत्नी से अलग रह रहा था और घर वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उस पर अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने के आरोप भी लगाए जाते थे। गिन्नी मालाकार ने बताया कि इन सभी पारिवारिक क्लेशों की मुख्य जड़ उसकी पत्नी थी। उसका कहना है कि जब बेटा उसे पीट रहा था, तब पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोई कोशिश नहीं की, जिससे आक्रोशित होकर उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
बेटे ने पिता के सभी दावों का खारिज किया
वहीं दूसरी ओर, मृतका के बेटे उपेंद्र मालाकार ने पिता के सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। बेटे ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह हत्या अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। उपेंद्र ने बताया कि उसकी मां सुबह के वक्त दूध लाने के लिए घर से निकल रही थी, तभी पहले से कमरे में घात लगाए बैठे पिता ने उस पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बेटे का स्पष्ट कहना है कि घर में कोई विशेष विवाद नहीं था, बल्कि उसके पिता अक्सर जमीन अपने नाम करवाने की जिद को लेकर घर में बेवजह तमाशा करते थे। दोनों भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं और उपेंद्र खुद कुछ महीनों की छुट्टी पर घर आया हुआ था। परिजनों का सीधा आरोप है कि जमीन के लालच में ही आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
हर पहलू की हो रही है गहन जांच
इस जघन्य हत्याकांड पर राजगीर के डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गिन्नी मालाकार को तुरंत हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी और पारिवारिक विवाद के चलते हुई हत्या का प्रतीत हो रहा है।
ये भी पढ़ें- 1402 पंचायत सचिवों का तबादला, सरकार ने जारी की पहली सूची; जनगणना में लगे कर्मियों का क्या होगा?
फिलहाल, पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या के पीछे का असल कारण पारिवारिक कलह था या फिर जमीन से जुड़ा विवाद।
राजगीर के विरायतन में आरोपी गिन्नी मालाकार प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। रिटायर होने के बाद वह घर में ही रहते थे। विरायतन के पास ही करीब एक एकड़ छह डिसमिल जमीन है, जो पत्नी और आरोपी के नाम पर है।