फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gandak River in spate in Gopalganj; dozens of villages submerged, link to district headquarters cut off bihar

Bihar News: गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा; लोग घरों में कैद

Sun, 09 Aug 2026 07:43 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 07:43 AM IST
सार

नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी उफान पर है। गोपालगंज के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। सड़क संपर्क टूट गया, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र डूब गए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर राहत में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मदद की मांग की है।

विज्ञापन
Gandak River in spate in Gopalganj; dozens of villages submerged, link to district headquarters cut off bihar
जलमग्न हुआ विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब बिहार के गोपालगंज जिले में साफ दिखाई दे रहा है। गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी उफान पर है। तटीय और निचले इलाकों में तेजी से पानी फैलने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दर्जनों गांव जलमग्न हो चुके हैं, जिससे दियारा क्षेत्र का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन

गंडक के बढ़ते जलस्तर से सबसे अधिक प्रभावित सदर और मांझा प्रखंड हैं। सदर प्रखंड के रामनगर, मेहंदिया, जगिरी टोला, खाप मकसूदपुर, कमल चौधरी टोला, रामपुर टेंगराही और राजवाही गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। वहीं, मांझा प्रखंड के नेमुईया गांव में भी बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: किस भाजपा विधायक की हत्या की साजिश? पत्र में हैंड ग्रेनेड से हमले का दावा; जेल अधीक्षक समेत चार पर FIR

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ का असर सरकारी बुनियादी ढांचे पर भी पड़ा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों के प्राथमिक विद्यालय, प्लस-टू स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र जलमग्न हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़कें डूब जाने से करीब दो दर्जन गांवों का प्रखंड और जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और आवागमन के सभी साधन ठप हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उनका आरोप है कि बाढ़ से घिरे होने के बावजूद अब तक राहत सामग्री और नावों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक उनकी कोई सुध नहीं ली है। दियारा क्षेत्र के लोग जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed