फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police vehicle ran over kanwariya who on his way to perform jalabhishek one person critically injured

Bihar: कांवड़िया पथ पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने सो रहे कांवड़ियों को कुचला; एक की हालत गंभीर

Sun, 09 Aug 2026 08:38 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 08:38 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में डायल 112 की तेज रफ्तार गाड़ी कांवड़िया पथ पर अनियंत्रित होकर सो रहे कांवड़ियों पर चढ़ गई। हादसे में चंदेश्वर पासवान गंभीर घायल हुए। पुलिस ने जांच शुरू कर संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
police vehicle ran over kanwariya who on his way to perform jalabhishek one person critically injured
कांवरिया पर चढ़ाये पुलिस वाहन - फोटो : Archive

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। डायल 112 की तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सो रहे कांवड़ियों पर चढ़ गई। हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना मुजफ्फरपुर-पटना एनएच पर तुर्की ओवरब्रिज के पास कांवड़िया पथ की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में वाहन ले जाने से रोकने के बावजूद डायल 112 की गाड़ी तेज गति से आगे बढ़ी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। गाड़ी का पहिया सड़क किनारे सो रहे कांवड़िया चंदेश्वर पासवान के पैर पर चढ़ गया, जिससे उनका पैर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा; लोग घरों में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन


घायल कांवड़िया और अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि सभी लोग देर रात विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पुलिस वाहन वहां पहुंचा और हादसा हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से चला गया। साथी कांवड़ियों ने घायल को तुरंत इलाज के लिए पहुंचाया। उनका कहना है कि यदि अन्य लोग समय रहते नहीं भागते तो दो दर्जन से अधिक कांवड़िए हादसे का शिकार हो सकते थे। सभी कांवड़िए पारू प्रखंड के जाफरपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में डायल 112 का वाहन कैसे पहुंचा।


मामले में तुर्की थाना पुलिस ने बताया कि कांवड़िया पथ पर पुलिस वाहन से एक श्रद्धालु के घायल होने की सूचना मिली है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। घटना में शामिल डायल 112 वाहन और संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed