सब्सक्राइब करें

BCCI Naman Awards: विश्वकप विजेताओं को बीसीसीआई का 'नमन', गिल-मंधाना वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित 'नमन अवॉर्ड्स 2026' में आज भारतीय क्रिकेट के कई सितारों को सम्मानित किया गया।

BCCI Naman Awards Live: BCCI Awards 2026 Shubman Gill Lifetime Achievement Honours for Rahul Dravid
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:26 PM, 15-Mar-2026

BCCI Naman Awards Live: किसे मिला कौन सा सम्मान

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

  • 2024–25 में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू): इरा जाधव (मुंबई)

  • 2024–25 में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू – सीनियर महिला वनडे): शैफाली वर्मा (हरियाणा)

विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U-16) 2024–25

  • एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)

  • प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: किशन सरकार (त्रिपुरा)

  • एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)

  • प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: प्रीतम राज (बिहार)

एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी – कूच बिहार ट्रॉफी (U-19) 2024–25

  • एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)

  • प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: अरकजीत रॉय (त्रिपुरा)

  • एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)

  • प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: राघवन रामामूर्ति (पुडुचेरी)

एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी – कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी (U-23) 2024–25

  • एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)

  • प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: दिपज्योति सैकिया (असम)

  • एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: मैकनील एच. एन. (कर्नाटक)

  • प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: आर. जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड – रणजी ट्रॉफी 2024–25

  • एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: हर्ष दुबे (विदर्भ)

  • प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: सुचित जे (नागालैंड)

  • एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: वाई. वी. राठौड़ (विदर्भ)

  • प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: स्नेहल कौथनकर (गोवा)

लाला अमरनाथ अवॉर्ड

  • घरेलू लिमिटेड-ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर (2024–25): आयुष म्हात्रे (मुंबई)

  • रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर (2024–25): हर्ष दुबे (विदर्भ)

अन्य पुरस्कार

  • 2024–25 में बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

  • 2024–25 में घरेलू क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ अंपायर: उल्हास गांधे (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पुरस्कार (2024–25)

  • महिला वनडे में सबसे ज्यादा विकेट: दीप्ति शर्मा

  • महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन: स्मृति मंधाना

  • महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू: एन. श्री चारणी

  • पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू: हर्षित राणा

  • महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: स्मृति मंधाना

  • पॉली उमरीगर अवॉर्ड (पुरुष) – सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: शुभमन गिल

कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

  • रोजर बिन्नी

  • राहुल द्रविड़

  • मिताली राज

07:18 PM, 15-Mar-2026

BCCI 'Naman' Awards Live: नमन अवॉर्ड्स का कार्यक्रम शुरू हुआ

नमन अवॉर्ड्स 2026 का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास सभी मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को याद कर रहे हैं।
07:09 PM, 15-Mar-2026

BCCI 'Naman' Awards Live: विश्व कप विजेता टीम को सम्मानित करेगा बीसीसीआई

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के दौरान सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम को सम्मानित करेगा जिन्होंने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इतना ही नहीं नमन अवॉर्ड्स के दौरान सभी पांच भारतीय टीमों का सम्मान होगा जिन्होंने हाल ही में आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। इस दौरान पुरुष टी20 टीम के अलावा, महिला विश्व कप 2025 की विजेता, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता, अंडर-19 विश्व कप 2026 और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम को सम्मानित किया जाएगा।
07:09 PM, 15-Mar-2026

BCCI 'Naman' Awards Live: म्हात्रे-हर्ष दुबे को मिलेगा सम्मान

अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का अवॉर्ड मिलेगा। इस पुरस्कार को लाला अमरनाथ अवॉर्ड के नाम से जाना जाता है। वहीं, विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया है।
07:09 PM, 15-Mar-2026

BCCI 'Naman' Awards Live: बिन्नी, द्रविड़ और मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है। वहीं, महिलाओं में यह पुरस्कार मिताली राज को दिया जाएगा। बिन्नी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जबकि द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। मिताली को भी भारत में महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
07:08 PM, 15-Mar-2026

BCCI 'Naman' Awards Live: वनडे और आईपीएल में भी दमदार फॉर्म

वनडे क्रिकेट में भी गिल ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 490 रन बनाए, जिसमें भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली मुहिम में बनाए गए 188 रन भी शामिल हैं। अगर सभी फॉर्मेट को मिलाकर देखा जाए तो गिल ने पिछले साल कुल 1,764 रन बनाए, जिनमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत करीब 49 का रहा। इसके अलावा आईपीएल में भी गिल का बल्ला खूब चला। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए और टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने 650 रन बनाए और लगभग 50 के औसत से बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
07:08 PM, 15-Mar-2026

BCCI 'Naman' Awards Live: टेस्ट क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन

26 वर्षीय शुभमन ने पिछले साल यानी 2025 टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्हें हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाकी दो फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन बेहद दमदार रहा। शुभमन ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 983 रन बनाए। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेली गई सीरीज में 754 रन शामिल रहे, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है। इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में उनका औसत 70 से अधिक रहा और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
07:05 PM, 15-Mar-2026

BCCI 'Naman' Awards Live: सचिन-अश्विन की बराबरी करेंगे गिल

शुभमन ने दूसरी बार यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले साल 2023 में भी उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतने के साथ ही शुभमन सचिन तेंदुलकर और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर लेंगे। इन दोनों ने भी यह अवॉर्ड दो-दो बार जीता था। इन तीनों से ज्यादा बार इस अवॉर्ड से विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ही सम्मानित हुए हैं। कोहली पांच बार बीसीसीआई के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर रहे हैं, वहीं बुमराह ने तीन बार यह अवॉर्ड जीता है।
06:56 PM, 15-Mar-2026

BCCI Naman Awards: विश्वकप विजेताओं को बीसीसीआई का 'नमन', गिल-मंधाना वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित 'नमन अवॉर्ड्स 2026' में आज भारतीय क्रिकेट के कई सितारों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में पुरुष क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभमन गिल को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा जाएगा, जबकि महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना को ‘वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विश्व कप विजेता खिलाड़ियों सहित भारतीय क्रिकेट में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई अन्य खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को भी बीसीसीआई की ओर से सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed