NZ Inning
183/5 (17.5 ov)
Target: 183
Mitchell Santner 17(8)*
Daryl Mitchell 25 (14)
Match completed
IND vs USA Highlights: भारत का विजयी आगाज, अमेरिका को 29 रन से हराया; सूर्यकुमार के बाद सिराज चमके
{"_id":"69871f89fa0507d94208bd9d","slug":"ind-vs-usa-live-cricket-score-t20-world-cup-2026-group-a-india-vs-usa-t20i-match-updates-today-2026-02-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs USA Highlights: भारत का विजयी आगाज, अमेरिका को 29 रन से हराया; सूर्यकुमार के बाद सिराज चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वानखेड़े
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है।
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:47 PM, 07-Feb-2026
भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है। शनिवार को वानखेड़े में खेले गए ग्रुप मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।10:32 PM, 07-Feb-2026
IND vs USA Live Score: अमेरिका को सातवां झटका
अमेरिका को सातवां झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने मोहम्मद मोहसिन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। अब शैडली वान आए हैं।10:20 PM, 07-Feb-2026
IND vs USA Live Score: लगातार दो गेंदों पर अक्षर ने लिए दो विकेट
अमेरिका को 16वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर संजय कृष्णमूर्ति को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने हरमीत सिंह को सिराज के हाथों कैच कराया। अब शुभम का साथ देने मोहम्मद मोहसिन आए हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर छह विकेट पर 100 रन है।10:02 PM, 07-Feb-2026
IND vs USA Live Score: अमेरिका को चौथा झटका
अमेरिका को चौथा झटका मिलिंद कुमार के रूप में लगा। वह 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब संजय कृष्णमूर्ति का साथ देने शुभम रंजन आए हैं।09:23 PM, 07-Feb-2026
IND vs USA Live Score: 13 पर तीसरा विकेट गिरा
अमेरिका को तीसरा झटका साईतेजा मुक्कामल्ला के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति क्रीज पर मौजूद हैं।09:19 PM, 07-Feb-2026
IND vs USA Live Score: 11 पर अमेरिका का दूसरा विकेट गिरा
11 पर अमेरिका को दूसरा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने मोनांक पटेल को बनाया शिकार। अब मिलिंद कुमार आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:14 PM, 07-Feb-2026
IND vs USA Live Score: अमेरिका को पहला झटका
अमेरिका को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने एंड्रिस गॉस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब क्रीज पर मोनांक पटेल आए हैं।09:05 PM, 07-Feb-2026
IND vs USA Live Score: अमेरिका की पारी शुरू
अमेरिका की पारी शुरू हो चुकी है। एंड्रिस गॉस और साईतेजा मुक्कामल्ला क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 161 रन बनाए हैं।08:51 PM, 07-Feb-2026
IND vs USA Live Score: भारत ने अमेरिका के सामने रखा 162 रन का लक्ष्य
भारत ने अमेरिका के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए।08:44 PM, 07-Feb-2026