03:45 PM, 14-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: भारत के 150 रन पूरे
भारत के 150 रन पूरे हो गए हैं। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। दोनों के बीच 57 गेंदों में 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
03:10 PM, 14-Jan-2026
Live Score IND vs NZ: कोहली पवेलियन लौटे
भारत को विराट कोहली के रूप में चौथा झटका लगा है। कोहली 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को क्रिस्टन क्लार्क ने आउट किया।
03:01 PM, 14-Jan-2026
Live Score IND vs NZ: श्रेयस पवेलियन लौटे
श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें क्रिस्टन क्लार्क ने अपना शिकार बनाया है। भारत को 115 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। श्रेयस 17 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए।
02:47 PM, 14-Jan-2026
Live Score IND vs NZ: भारत का स्कोर 100 के पार
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। भारत ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रूप में दो विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।
02:41 PM, 14-Jan-2026
Live Score IND vs NZ: गिल अर्धशतक लगाकर आउट
भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा जो अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। गिल जैमिसन की गेंद पर मिचेल को आसान सा कैच थमा बैठे। गिल 53 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
02:24 PM, 14-Jan-2026
Live Score IND vs NZ: भारत को पहला झटका
भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने गिल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली थी। क्रिस्टन क्लार्क की गेंद पर हालांकि वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई।
02:17 PM, 14-Jan-2026
Live Score IND vs NZ: रोहित-गिल की साझेदारी
रोहित और गिल की शानदार साझेदारी जारी है और भारत का स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया है। भारत ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन रोहित और गिल ने मोर्चा संभाल लिया है और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया है।
02:04 PM, 14-Jan-2026
Live Score IND vs NZ: भारत का स्कोर 50 के करीब
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धीमी शुरुआत के बाद गियर बदला और कुछ अच्छे शॉट्स खेले। भारत का स्कोर 50 रन के करीब पहुंच गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है।
01:52 PM, 14-Jan-2026
Live Score IND vs NZ: भारत की धीमी शुरुआत
दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने धीमी शुरुआत की है। भारत ने पांच ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
01:31 PM, 14-Jan-2026
Live Score IND vs NZ: भारत की पारी शुरू
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए हैं।