Live
IND vs NZ Final Live: किसके सिर सजेगा ताज? खिताबी मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने
{"_id":"69ad202239e43ee4080293a8","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-t20-world-cup-2026-final-match-at-ahmedabad-2026-03-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Final Live: किसके सिर सजेगा ताज? खिताबी मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Live Cricket Score Today, IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ICC
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:08 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: अभिषेक शर्मा पर भी नजर
टीम चयन को लेकर एक और दिलचस्प पहलू अभिषेक शर्मा से जुड़ा है। उन्हें इस टूर्नामेंट में ज्यादा मौके मिले हैं, जबकि उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।ऐसे में फाइनल से पहले टीम संयोजन को लेकर चर्चा तेज है। उनकी ऑफ स्पिन के खिलाफ कमजोरी को सबने उजागर किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद से अभिषेक एक ही पैटर्न में आउट हुए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट की इस पर भी नजर होगी। हालांकि, फाइनल में एक बार फिर अभिषेक पर भरोसा जताया जा सकता है।02:07 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: बिना किसी बदलाव के उतर सकती है कीवी टीम
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की थी। द. अफ्रीका को कम स्कोर पर रोकने के बाद टीम के ओपनरों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। टिम साइफर्ट और फिन एलेन फॉर्म में आ चुके हैं। साइफर्ट ने अर्धशतक और एलेन ने शतक लगाया था। इसके अलावा न्यूजीलैंड के पास स्पिन और पेसर्स का अच्छा संतुलन है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है। दोनों टीमों के स्पिनरों की तुलना की जाए तो न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ज्यादा असरदार और अच्छे वेरिएशन वाले हैं। ऐसे में स्पिन पिच बनाना भारत के लिए खतरा होगा।12:47 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: आज खिताबी मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।12:47 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: भारतीय टीम का हाल
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा का बल्ला भले ही खामोश रहा हो, लेकिन संजू सैमसन ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ संजू ने 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली थी। ईशान किशन भी टूर्नामेंट में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। ईशान 8 मुकाबलों में 189 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 263 रन बना चुके हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 8 मुकाबलों में 242 रन बनाए हैं। हालांकि, सूर्या का स्ट्राइक रेट जरूर सवालों के घेरे में रहा है।12:46 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: पांड्या दे रहे अहम योगदान
हार्दिक पांड्या बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अहम योगदान दे रहे हैं। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बाद तिलक वर्मा ने फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया है। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह लाजवाब फॉर्म में चल रहे हैं। बुमराह 7 मुकाबलों में 10 विकेट निकाल चुके हैं और उनका इकोनॉमी महज 6.62 का रहा है। हालांकि, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की हालिया फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय जरूर है।12:46 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: न्यूजीलैंड की टीम का हाल
न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा था। टॉप ऑर्डर में टिम सीफर्ट और फिन एलन कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। एलन ने सेमीफाइनल मैच में सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगाया था। नंबर चार की पोजीशन पर ग्लेन फिलिप्स ने दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन टूर्नामेंट में रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। गेंदबाजी में मैट हेनरी ने नई गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, रचिन रविंद्र और मिचेल सैंटनर की स्पिन जोड़ी बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने में सफल रही है। रचिन 7 मुकाबलों में 11 विकेट चटका चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:46 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: हेड टू हेड
टी-20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 16 में जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने 11 मैच जीते हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज तक न्यूजीलैंड को हरा नहीं सकी है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड को नसीब हुई है।12:45 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है। अहमदाबाद के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 174 रन रहा है। वहीं, दूसरी पारी में औसत स्कोर 150 रन है।12:45 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: मौसम का हाल
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले में बारिश होने की आशंका न के बराबर है। मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।12:38 PM, 08-Mar-2026
IND vs NZ Live Match: दोनों टीमें
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।