SL vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया, 95 रन पर सिमटी टीम; जैक्स को मिले तीन विकेट
{"_id":"699ac997d0a4f812c50ba5a6","slug":"sl-vs-eng-live-cricket-score-t20-world-cup-2026-super-8-sri-lanka-vs-england-t20i-match-updates-2026-02-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"SL vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया, 95 रन पर सिमटी टीम; जैक्स को मिले तीन विकेट","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Sri Lanka vs England T20 World Cup : इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में श्रीलंका को 51 रनों से हराया। इंग्लैंड ने इस तरह बड़ी जीत दर्ज की, जबकि सह-मेजबान श्रीलंका को करारा झटका लगा।
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
- फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
06:12 PM, 22-Feb-2026
Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड की बड़ी जीत
इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में 51 रन से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने इस तरह श्रीलंका के खिलाफ टी20 में लगातार 12वीं जीत दर्ज की। श्रीलंका की बल्लेबाजी इस मैच में इस कदर खराब रही कि पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके और दो बल्लेबाज खाता खोले बिना ही आउट हुए।श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान दासुन शनाका ने बनाए जो 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कामिंदु मेंडिस ने 13, दुनिथ वेलालागे ने 10 और महीश तीक्ष्णा ने नाबाद 10 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने तीन विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डावसन और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले। वहीं जैमी ओवरटन को एक विकेट मिला।
06:10 PM, 22-Feb-2026
Live Score ENG vs SL: श्रीलंका को नौवां झटका
श्रीलंका ने नौ विकेट गंवा दिए हैं और दुश्मंता चमीरा पवेलियन लौट गए हैं। लियाम डावसन ने चमीरा को आउट किया जो छह रन बनाकर आउट हुए।06:04 PM, 22-Feb-2026
Live Score ENG vs SL: श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई
श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 82 के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए है। आदिल राशिद ने दासुन शनाका को आउट किया जो 24 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।05:52 PM, 22-Feb-2026
Live Score ENG vs SL: श्रीलंका को सातवां झटका
श्रीलंका को दुशान हेमंता के रूप में सातवां झटका लगा है। हेमंता ओवटरन की गेंद पर हिट विकेट हो गए। हेमंता पांच रन बनाकर आउट हुए।05:44 PM, 22-Feb-2026
Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड को छठी सफलता
इंग्लैंड को कामिंडु मेंडिस के रूप में छठी सफलता मिली है। मेंडिस 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए।05:33 PM, 22-Feb-2026
Live Score ENG vs SL: श्रीलंका के 5 विकेट गिरे
श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। स्कोर 50 के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:47 PM, 22-Feb-2026
Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड की पारी समाप्त
इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया जिसके दम पर टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड की बल्लेबाजी इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही है और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इंग्लैंड के लिए सॉल्ट ने 40 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए।इंग्लैंड की पारी की बात करें तो सॉल्ट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 21, हैरी ब्रूक ने 14, सैम करन ने 11, जोस बटलर ने 7, टॉम बेंटन ने 6, लियाम डेवसन ने 6 और जैकब बैथेल ने 3 रन बनाए, जबकि जैमी ओवरटन 10 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालागे को तीन विकेट मिले, जबकि दिलशान मादुशांका और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलता मिली। वहीं, दुश्मंता चमीरा ने एक विकेट अपने नाम किया।
04:40 PM, 22-Feb-2026
Live Score ENG vs SL: आर्चर खाता खोले बिना आउट
मादुशांका ने दो गेंदों पर दो विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर खाता खोले बिना नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।04:38 PM, 22-Feb-2026
Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड को आठवां झटका
इंग्लैंड को विल जैक्स के रूप में आठवां झटका लगा है। जैक्स 14 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।04:17 PM, 22-Feb-2026