CBSE 10th Result 2025 OUT Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 93.66% बच्चे पास; त्रिवेंद्रम क्षेत्र रहा टॉप पर
{"_id":"6822eaed44c6c3c991026431","slug":"cbse-10th-result-2025-live-check-marksheet-by-roll-number-on-digilocker-cbse-gov-in-2025-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result 2025 OUT Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 93.66% बच्चे पास; त्रिवेंद्रम क्षेत्र रहा टॉप पर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 13 May 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Central Board of Secondary Education 10th Result 2025 at Digilocker cbse.gov.in: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के बाद अब 10वीं के नतीजों की भी घोषणा कर दी है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.66 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95% और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63% रहा। सभी क्षेत्रों में 99.79 फीसदी पास प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा। जो भी विद्यार्थी 10वीं की वार्षित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE Board 10th Result 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
06:38 PM, 13-May-2025
CBSE Board 10th Result 2025: त्रिवेंद्रम अव्वल तो गुवाहटी सबसे पीछे
क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो 99.79% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे टॉप पर रहा। इसके बाद, विजयवाडा 99.79% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, तीसरे स्थान पर 98.90% के साथ बेंगलुरू है। 84.14% के साथ गुवाहाटी में सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया। पूरी लिस्ट नीचे देखें:
1. त्रिवेंद्रम - 99.79%
2. विजयवाड़ा - 99.79%
3. बेंगलुरू - 98.90%
4. चेन्नई - 98.71%
5. पुणे - 96.54%
6. अजमेर - 95.44%
7. दिल्ली पश्चिम - 95.24%
8. दिल्ली पूर्व - 95.24%
9. चंडीगढ़ - 92.77%
10. पंचकुला - 92.71%
11. भोपाल - 92.67%
12. भुवनेश्वर - 92.64%
13. पटना - 91.90%
14. देहरादून - 91.60%
15. प्रयागराज - 91.01%
16. नोएडा - 89.41%
17. गुवाहाटी - 84.14%
1. त्रिवेंद्रम - 99.79%
2. विजयवाड़ा - 99.79%
3. बेंगलुरू - 98.90%
4. चेन्नई - 98.71%
5. पुणे - 96.54%
6. अजमेर - 95.44%
7. दिल्ली पश्चिम - 95.24%
8. दिल्ली पूर्व - 95.24%
9. चंडीगढ़ - 92.77%
10. पंचकुला - 92.71%
11. भोपाल - 92.67%
12. भुवनेश्वर - 92.64%
13. पटना - 91.90%
14. देहरादून - 91.60%
15. प्रयागराज - 91.01%
16. नोएडा - 89.41%
17. गुवाहाटी - 84.14%
05:08 PM, 13-May-2025
CBSE 10th Result 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय रहा टॉप पर
संस्थान-वार उत्तीर्ण प्रतिशत निम्न प्रकार है, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय शीर्ष पर रहा:
- जेएनवी (JNV) - 99.49%
- केवी (KV) - 99.45%
- स्वतंत्र (Independent) - 94.17%
- एसटीएसएस (STSS) - 91.53%
- सरकारी (Govt) - 89.26%
- सरकारी सहायता प्राप्त (Govt Aided) - 83.94%
05:03 PM, 13-May-2025
CBSE Board 10th Result 2025: 22,21,636 ने परीक्षा उत्तीर्ण की
बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस बार हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 23,85,079 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 23,71,939 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 22,21,636 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 93.66 दर्ज किया गया है।
03:37 PM, 13-May-2025
CBSE Board 10th Result 2025: स्कूल से मिलेगी मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन यह केवल अस्थायी होती है। मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। आगे की पढ़ाई या किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए ओरिजिनल मार्कशीट आवश्यक होती है। आमतौर पर स्कूल छात्र-छात्राओं को मूल मार्कशीट की उपलब्धता को लेकर समय रहते सूचना दे देते हैं।
03:34 PM, 13-May-2025
CBSE Board Result: शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को मिलेगा मेरिट प्रमाण पत्र- सीबीएसई
कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा है कि अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में कोई मेरिट सूची या डिवीजन नहीं दिए जाएंगे।03:16 PM, 13-May-2025
CBSE Board Result 2025: 93.66 फीसदी बच्चे पास
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.66 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वर्ष छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.00% रहा। वहीं, छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63% रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:12 PM, 13-May-2025
PM Modi On CBSE Result: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा में असफल होने या कम अंक आने के कारण निराश छात्रों का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा, "जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी ताकत मार्कशीट से कहीं आगे तक जाती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपका इंतजार कर रही हैं।"
To those who feel slightly dejected at their scores, I want to tell them: one exam can never define you. Your journey is much bigger and your strengths go far beyond the mark sheet. Stay confident, stay curious because great things await. #ExamWarriors
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2025
पूरी खबर यहां पढ़ें...
02:44 PM, 13-May-2025
5 Ways To Check CBSE Results: सीबीएसई का रिजल्ट चेक करने के पास तरीके
छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र अन्य चार विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के सभी विकल्प इस प्रकार हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
- एसएमएस के जरिए (SMS)
- IVRS/कॉल (IVRS/Call)
- डिजिलॉकर (Digilocker App)
- उमंग ऐप (Umang App)
02:32 PM, 13-May-2025
CBSE Board Result 2025: एक्टिव हुआ 10वीं परिणाम का लिंक
सीबीएसई बोर्ड ने अपनी परिणाम वेबसाइट पर 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अब cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने के पांच तरीके, कोई एक न करे काम तो बाकी चार आजमाएं
02:29 PM, 13-May-2025
CBSE Board Result 2025: पिछले वर्ष कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले साल 13 मई को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% दर्ज किया गया था। यह 2023 की तुलना में 0.48% अधिक था। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का पूरक परिणाम 5 अगस्त को घोषित किया था। जबकि सीबीएसई 10वीं पुनर्मूल्यांकन/सत्यापन के बाद लॉट-2 के परिणाम 30 जुलाई, 2024 को घोषित किए गए थे।